Categories: Uncategorized

फरीदाबाद में 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तापमान वहीं बढ़ते प्रदूषण ने की सारे हदे पार

मौसम में कुछ दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा है। कई दिनों से फरीदाबाद और दिल्ली एनसीआर जैसे क्षेत्रों में हो रही ठंड से लोग काफी ज्यादा परेशान थे जिसके चलते उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब कुछ दिन पहले ठंड की मात्रा में बदलाव नजर आया।

अगर बात की जाए मंगलवार की तो सुबह कोहरा कम था और दिन में तर्ज धूप भी देखने को मिली। दिन में हुई धूप की वजह से लोगो को बहुत राहत मिली क्योंकि ठंड कई दिनों से कम होने का नाम नहीं ले रही थी।

फरीदाबाद में 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तापमान वहीं बढ़ते प्रदूषण ने की सारे हदे पार

फरीदाबाद जिले में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं मौसम विभाग ने यह जानकारी दी कि आने वाले दो दिनों तक बारिश होने की आशंका हो सकती है।

जनवरी के महीनों में जितनी तेज ठंड और मौसम में गिरावट हुई थी उससे यह अनुमान लगा पाना बेहद मुश्किल हो गया था कि इस बार ठंड जल्दी चली जायेगी। दफ्तर जा रहे वियक्तिओ को सुबह ठंड और बढ़ते कोहरे के कारण दफ्तर पहुँचने में कई परेशानियां उठानी पड़ती थी लेकिन अब यह परेशानियां कम होती नजर आ रही है।

जैसे सुबह जाते समय ठंडी हवाएं चलना, कोहरा और तापमान में गिरावट की वजह से कोई भी काम कर पाना मुश्किल हो जाता था। सामने चल रहे वाहन तक नहीं नजर आ पाते थे। वैसे तो सब जानते है कि फरवरी के महीने में बसन्त पंचमी आती है जिसकी वजह से दिन लंबे और रात छोटी होने लगती है, तो इससे अंदाज लगाया जा सकता है कि अब ठंड जाने वाली है।

और अब अगर बात की जाए फरीदाबाद जिले में प्रदूषण की तो इसमे कोई खास अंतर नहीं मिला। मंगलवार को फरीदाबाद जिले का एक्यूआई स्तर 354 दर्ज किया गया जो कि बेहद खराब स्तर हैं। साथ ही यह देखा गया कि सोमवार के मुकाबले एक्यूआई मंगलवार को अधिक रहा जो लोगो के लिए हानिकारक साबित हो सकता हैं।

फरीदाबाद जिले के सेक्टर-16 में एयर क्वालिटी इंडेक्स 336 रहा। इसकी वजह है बढ़ता प्रदूषण। गाडियो से निकला धुंआ, फैक्ट्री का गंद इत्यादि कई ऐसी चीजें जिनके कारण यह प्रदूषण स्तर बढ़ता जा रहा हैं। लोगो को इसमे सावधानी बरतने की बेहद जरूरत है।

Written by – Aakriti Tapraniya

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago