Categories: Faridabad

इस एसोसिएशन के प्रधान ने की निजी स्कूलों की शिकायत, इन स्कूलों पर हो सकती है कार्यवाही

निजी स्कूलों से लगातार आ रही शिकायतों को लेकर हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन के नव नियुक्त प्रधान संदीप चौहान अपने कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रितु चौधरी से मिलने पहुंचे और अध्यापकों की परेशानियों से अधिकारी को अवगत कराया।

दरअसल, निजी स्कूलों में प्राध्यापकों के रुकने का समय डेढ़ बजे है परंतु कुछ स्कूलों के प्रिंसिपल प्राध्यापकों पर दवाब बनाकर उन्हे सवा दो बजे तक रोक रहे है जबकि अभी तक स्कूल पूरे तरीके से खुले भी नही है वही एनआईटी के कुछ स्कूल प्रिंसिपल, प्राध्यापकों पर तय सीमा से ज्यादा संख्या में विद्यार्थियों को बुलाने का दवाब बना रहे है, इसी को लेकर हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन के नव नियुक्त प्रधान संदीप चौहान ने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रितु चौधरी से मुलाकात की तथा अपनी समस्याएं रखी।

इस एसोसिएशन के प्रधान ने की निजी स्कूलों की शिकायत, इन स्कूलों पर हो सकती है कार्यवाही

इतना ही नही उन्होंने वर्ष 2016- 19 तक के एलटीसी बजट के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि एनआईटी नंबर 1 में राजकीय बाल उच्च विद्यालय में उदय सिंह प्रवक्ता पढ़ाते है , उनकी भी वेतन संबंधी समस्या से अधिकारी को अवगत कराया।

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने उनको सभी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया तथा कहा कि उन्हें उनके समस्याओं के समाधान के लिए ऑफिस का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा, वह बस विद्यार्थियों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें।

आपको बता दें कि जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रितु चौधरी जिले भर में अपने काम को लेकर काफी प्रसिद्ध हैं। उन्होंने गुरुग्राम की तर्ज पर जिले में भी स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को स्मार्टफोन वितरित किए।

उन्होंने अभी तक जिले में 300 से ज्यादा स्मार्टफोन वितरित किए है। इतना ही नहीं उन्होंने पेंसिल से लेकर कंप्यूटर तक बच्चों को पहुंचाने के लिए एक अन्य बैंक की भी शुरुआत की है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago