Uncategorized

फरीदाबाद के सीपी कर रहे है आर्गेनिक खेती, रख रहे है सेहत का पूरा ख्याल

इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में हर कोई स्वस्थ रहना चाहता है। स्वस्थ रहने के लिए हमें अच्छा खाना व पौष्टिक आहार लेना चाहिए। लेकिन अगर हम आज के समय की बात करें, तो आज हर चीज में मिलावट देखने को मिल रही हैं। चाहे वह फल हो या सब्जी। इसी वजह से पुलिस कमिश्नर भी अपने व अपने परिवार के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखे हुए है। सीपी ओ पी सिंह द्वारा उनके घर में ही जैविक खेती की जा रही हैं । जिसकी एक झलक गुरूवार को टिव्टर के माध्यम से उन्होंने सबसे साथ शेयर की।
उस टिव्ट से ऐसा लगता है कि जैविक खेती करके वह अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रख रहे हैं । इसके अलावा उनके घर के बगीचे कई किस्म के फूल भी लगे हुए है।

सेक्टर 21 सी स्थित सीपी ओ पी सिंह का निवास स्थान है। जहां पर उनके साथ उनका परिवार भी रहता है। उनको बागवानी करने का शौक है। जिसके चलते उनके द्वारा उनके घर के आंगन जोकि करीब एक एकड़ हंै उसमें जैविक सब्जियों को उगाया हुआ है। जिसमें गाभी, टमाटर, बैंगन, टोरई, पालक, चने का साख, प्याज आदि है। उनका मानना है कि स्वस्थ रहने के लिए हमें अच्छा व पौष्टिक आहार की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। आज के समय में जो सब्जी बाजारों में मिलती है, वह दवाईयों के द्वारा उगाई जाती है। जिससे न सिर्फ स्वास्थ्य खराब होता है बल्कि उनका स्वाद भी अच्छा नहीं होता है। इसी वजह से उनके द्वारा खाली समय में जैविक खेती की जाती है।

सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो


फरीदाबाद पुलिस के ट्विटर पर गुरूवार को सीपी ओ पी सिंह के घर पर की गई जैविक खेती की कुछ फोटो पोस्ट की है। जिसमें उन्होंने कई प्रकार की सब्जी की फोटो डाली है। उन फोटो को देखकर ऐसा लगता है कि उन्होंने घर के अंदर जैविक खेती करके सब्जी मंडी बना रखी है।

पर्यावरण के लिए है खास

जैविक खेती करने से भूमि के जल स्तर में वृद्धि होती है। इसके अलावा मिट्टी, खाद्य पदार्थ और जमीन में पानी के माध्यम से होने वाले प्रदूषण में कमी आती है।

सीपी ओ पी सिंह द्वारा जो टिव्ट किया हुआ है उससे ऐसा लगता है कि वह जिले के लोगों को संदेश देना चाहते है कि वह लोग भी अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखे और अपने घरों व खेतों में ज्यादा से ज्यादा जैविक खेती करें।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago