Categories: Health

कमांडो सर्जरी से मिला इस व्यक्ति को नया जीवन , गंभीर रोग से था पीड़ित

बाइपास रोड स्थित यूनिवर्सल मल्टीपल अस्पताल में 44 वर्षीय एक मरीज के मुंह के कैंसर का कमांडो सर्जरी के माध्यम से सफलतापूर्वक इलाज किया गया।
उक्त जानकारी देते हुए अस्पताल के हृदय, नस व फेफड़े रोग विशेषज्ञ डा. शैलेष जैन ने बताया कि 44 वर्षीय मरीज शिगनेश्वर यादव जोकि मधुबनी बिहार के रहने वाले हैं।

इनको बीड़ी-सिगरेट पीने व तम्बाकू खाने से मुंह का कैंसर था। ये आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना के तहत अस्पताल में भर्ती हुए। कैंसर के चलते इनका मुंह काफी फैला हुआ था,

कमांडो सर्जरी से मिला इस व्यक्ति को नया जीवन , गंभीर रोग से था पीड़ित

इनका कमांडो सर्जरी के जरिये इलाज किया गया। इस सर्जरी में सीने के ऊपर की मांसपेशी को उठाकर लगाया जाता है। इस आप्रेशन में करीब 12 घंटे का समय लगा और इसे 10 चिकित्सकों डॉ. रघु रंजन

, डा. मनोज, डा. अमित, डा. अंशुल व डा. अक्षत की विशेषज्ञ टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया। मरीज अब पूर्णत: स्वस्थ है और आज उसको घर भेज दिया गया। डा. जैन के मुताबिक मरीज को चार हफ्ते तक नाक की नली से खाना दिया जाएगा और उसके बाद मुंह के रास्ते खाना खाया जा सकेगा।

इस सफल आप्रेशन पर डा. शैलेष जैन व अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. रीति अग्रवाल ने आप्रेशन करने वाली टीम को बधाई दी।


डा. शैलेष जैन ने बताया कि 100 बैडों वाले यूनिवर्सल अस्पताल में कैंसर के उपचार की सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां रेडियो व कीमोथैरेपी से मरीजों का इलाज किया जाता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago