Categories: Faridabad

फरीदाबाद का मौसम हुआ बेईमान, कभी गर्मी कभी सर्दी से परेशान हुआ इंसान

फरीदाबाद वासियों के लिए आज कल मौसम बड़ा ही बेरहम हो गया। मौसम के बदलते रुख को देखकर लोग असमंजस में हैं। बता दे 4 फरवरी को कई जगहों पर अच्छी बारिश देखने को मिली। बारिश का पहला प्रहर सुबह आया हालांकि दोपहर के समय मौसम ने ब्रेक ली।

बता दे शाम को तेज़ हवाओं के बाद बारिश की फिर से वापसी हुई और गर्जना के साथ कई जगहों पर वर्षा दर्ज की गई। सफदरजंग में 2.1 मिमी और पालम में 3.8 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। 24 घंटों की अवधि में लोधी रोड पर भी 2.5 मिमी की बारिश हुई।

फरीदाबाद का मौसम हुआ बेईमान, कभी गर्मी कभी सर्दी से परेशान हुआ इंसान



फरीदाबाद में बीते दो-तीन दिनों से तापमान में वृद्धि हो रही थी। बारिश वाले दिन न्यूनतम यानि 4 फरवरी को न्यूनतम तापमान सफदरजंग में 12.4 डिग्री था जो आज गिरकर 6.8 डिग्री पहुँच गया। इसी तरह पालम में 4 फरवरी को 14.4 और 5 फरवरी को 8.9 डिग्री पारा रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह लोधी रोड पर भी तापमान में 6 डिग्री की बड़ी गिरावट हुई और आज पारा 6.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

हालांकि अब बारिश की गतिविधियां बंद हो गई हैं और हवाओं का रुख बदलने लगा है। उत्तर-पश्चिमी हवाएँ दिल्ली-एनसीआर पर फिर से अपना असर दिखाएंगी। इन हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी और सुबह तथा रात की सर्दी लौट आएगी।

बता दे कि सप्ताह के आखिर में यानि 6 और 7 फरवरी को दिन में खिली धूप रहेगी जिससे दिन तो खुशनुमा होगा लेकिन सुबह और रात में सर्दी से आपको बचना होगा। इन दिनों में जहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के आसपास रहेगा वहीं अधिकतम तापमान 25 डिग्री के स्तर पर पहुँच जाएगा।


हालांकि दिन में भी चलती ठंडी और शुष्क पश्चिमी हवाएँ तापमान को और तेज़ी से नहीं बढ़ने देंगी। एनसीआर समेत उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में अब बारिश के लिए लंबा इंतज़ार करना पड़ेगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago