Categories: Faridabad

राहत भरी खबर: ग्रेटर फरीदाबाद के लोगों को जल्द ही मिलने वाली है ये सुविधा, होगा इस समस्या का समाधान

ग्रेटर फरीदाबाद के लोगों को जल्द ही बिजली कटौती की समस्या से निजात मिलने वाला है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) लोगों को बिजली उपलब्ध करवाएगा।

दरअसल, ग्रेटर फरीदाबाद के लोग काफी लंबे समय से बिजली कटौती की समस्या से जूझ रहे थे, जिसको लेकर वहां के लोगों ने कई बार अधिकारियों से शिकायत भी की, परंतु अब लोगों को स्थिति सुधरने वाली है।

राहत भरी खबर: ग्रेटर फरीदाबाद के लोगों को जल्द ही मिलने वाली है ये सुविधा, होगा इस समस्या का समाधान

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) की ओर ग्रेटर फरीदाबाद में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की योजना तैयार की गई है। इसके लिए नवादा स्थित 400 केवीए के सबस्टेशन से 50 मेगावाट बिजली ग्रेटर फरीदाबाद के निवासियों को उपलब्ध कराई जाएगी। इसका प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए उच्च अधिकारियों को भेजा गया है।

आपको बता दे कि ग्रेटर फरीदाबाद में 15 हजार परिवार रहते हैं। इन्हें बिजली आपूर्ति खेड़ीकला सबस्टेशन और बदरौला सबस्टेशन से की जाती है। इन दोनों सबस्टेशनों पर बिजली का लोड अधिक होने के कारण आए दिन फॉल्ट और ब्रेकडाउन रहता है। फॉल्ट के कारण बिजली आपूर्ति ठप होने पर लोगों को कई घंटों तक बिजली कट से जूझना पड़ता है।

बिजली निगम अधिकारियों के अनुसार भविष्य में ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टरों के लिए काफी अधिक सप्लाई की जरूरत होगी। हालांकि बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सेक्टर-78 में 66 केवी एक सबस्टेशन का निर्माण किया जा रहा है। यह कार्य भी किसी कारण से बंद पड़ा है। उधर, गर्मी में बिजली की मारामारी फिर से शुरू होने की संभावना है। इसे देखते हुए डीएचबीवीएन ने नवादा सबस्टेशन से ग्रेटर फरीदाबाद को बिजली देने की योजना बनाई है।

बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता नरेश कक्कड़ का कहना है कि ग्रेटर फरीदाबाद में बिजली की समस्या को खत्म करने की योजना बनाई गई है। नवादा सबस्टेशन से 50 मेगावाट बिजली अतिरिक्त है, इसलिए यहां से नई लाइन खींच कर बदरौला सबस्टेशन के माध्यम से ग्रेटर फरीदाबाद को बिजली देने की योजना है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago