Categories: Faridabad

दवाई में कैप्सूल के बाद अब पढ़ाई में भी कैप्सूल, शिक्षा विभाग ने कैप्सूल कोर्स का किया निर्माण

कोरोना के चलते बच्चों की शिक्षा काफी प्रभावित हुई है जिसके मद्देनजर शिक्षा विभाग ने खास प्लांनिंग की है। शिक्षा विभाग ने एक तरफ जहां सिलेबस को 70 प्रतिशत कम किया वही अब कैप्सूल कोर्स की भी शुरुआत करने की योजना बनाई है।

दरअसल, कोरोना के चलते बच्चें की पढ़ाई खराब न हो इसके लिए ऑनलाइन लेने पर जोर दिया परंतु संसाधन के अभाव के चलते विद्यार्थियों का एक तबका क्लासेज लेने में असमर्थ रहा हालांकि सरकार द्वारा पूरी कोशिश की गई कि बच्चे शिक्षा से वंचित न हो। इसी के मद्देनजर शिक्षा विभाग ने सिलेबस को 70 प्रतिशत तक कम कर दिया है।

दवाई में कैप्सूल के बाद अब पढ़ाई में भी कैप्सूल, शिक्षा विभाग ने कैप्सूल कोर्स का किया निर्माण

वही अब शिक्षा विभाग ने कैप्सूल कोर्स तैयार करने की योजना बनाई है। यह कैप्सूल कोर्स केवल राजकीय विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए तैयार किया गया है। इस कैप्सूल कोर्स में पूरे साल के सिलेबस को केवल 4 महीनों में पूरा किया जाएगा, उसके बाद परीक्षा होगी।

फिलहाल एससीईआरटी द्वारा पांचवीं से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए इस कोर्स की प्लांनिंग की गई है। इसके लिए विशेषज्ञों की टीम ने काम करना शुरू कर दिया है ताकि जल्द से जल्द इस कैप्सूल कोर्स को पूरा किया जा सके।

इस कैप्सूल कोर्स में विद्यार्थियों को वर्कशीट्स, वीडियो, फोटोज के जरिए पढ़ाई करवाई जाएगी वहीं बच्चें ऑनलाइन क्लास भी ले सकते है। क्लासेज के बाद बच्चों से प्रश्न भी पूछे जाएंगे। वही इस कोर्स में विषय के महत्वपूर्ण पहलुओं को हाईलाइट किया जाएगा।

आपको बता दे कि इस बार शैक्षिक सत्र अप्रैल की बजाय जून से शुरू होगा क्योंकि अप्रैल में परीक्षा होगी, मई में परिणाम घोषित होगा, जिसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। एससीईआरटी की टीम ने छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए पाठ्यक्रम की रचना कर दी। उसके बाद पाठ्यक्रम को उच्च अधिकारियों को के पास भेजा गया था जिसके बाद मंजूरी मिलने के बाद इसे वेबसाइट पर लॉन्च कर दिया गया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago