विधायकों व सांसदों के साथ मुलाकात के बाद जल्द होने वाली अहम बैठक में तय होगी बजट की तारीख

पिछले वर्ष करीबन जनवरी माह से शुरू हुए कोविड-19 के संक्रमण ने 1 वर्ष उपरांत भी देशभर में आर्थिक गतिविधियों को प्रभावित करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी गई है। वह बात अलग है कि कोविड-19 की को वैक्सीन आने के बाद से ही हालात में काफी हद तक सुधार देकर गए हैं।

मगर आर्थिक गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने के लिए हरियाणा सरकार पुरजोर प्रयास कर रही है। बजट की तारीख तय करने के लिए कल एक अहम बैठक आयोजित होनी है।

विधायकों व सांसदों के साथ मुलाकात के बाद जल्द होने वाली अहम बैठक में तय होगी बजट की तारीख

हरियाणा कैबिनेट की बैठक कल यानी 10 फरवरी को सीएम मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में होगी। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य बजट सत्र पर चर्चा करते हुए तारीख तय करनी होगी। वै

से तो इस बार बजट के दौरान बिल्डरों के लिए एक नई नीति पर मुहर भी लगाई जा सकती हैं। वही सूत्रों का मानना है कि इस वर्ष पेश लिए जाने वाले बजट में मुख्यत स्वास्थ्य, रोजगार और महिलाओं पर फोकस रह सकता है।

इसके अलावा कृषि को लेकर भी सरकार पूर्ण रूप से चिंतित है क्योंकि विभाग के अधिकारी व कर्मचारी पिछले काफी समय से योजनाएं बनानेे में जुटे हैं।

सीएम मनोहर लाल खट्टर द्वारा विधायकों सांसदों के साथ बैठक आयोजित कर उक्त विषय पर मंथन भी किया जाएगा ताकि बजट पेश होने से पहले उसमें किसी भी प्रकार की कोई कमी ना रह जाए। सीएम पहले ही वित्त विभाग के आला अधिकारियों के साथ गहन मंथन शुरू कर चुके हैं। जो सुझाव सीएम के पास आएंगे, उनमें से पता लगाया जाएगा कि वे कितने फिजिबल हैं।

नए सुझाव लागू करने पर कितना बजट खर्च होगा, इस पर भी विचार किया जाना है। क्योंकि कोरोना की वजह से प्रदेश को काफी नुकसान हो चुका है। यही कारण है कि उद्यमियों और व्यापारियों को बजट का इंतजार है।

क्योंकि कोरोना वायरस के चलते वैसे भी इंडस्ट्रियल एरिया काफी नुकसान झेल चुका है। अभी भी हालात ज्यादा काबू में नहीं है। यही कारण है कि उम्मीद जताई जा रही है कि बजट के बाद अब कुछ हद तक परिस्थिति में सुधार हो सकेगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago