Categories: Uncategorized

इस बार विद्यार्थियों को परीक्षाओं के लिए करनी पड़ सकती है तीन गुनी मेहनत, शिक्षा विभाग का आदेश जारी

महामारी से बाधित हुए बच्चों की पढ़ाई को लेकर शिक्षा निदेशालय ने अहम आदेश जारी किए। इस बार परीक्षाएं ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों मोड़ में आयोजित की जाएगी वहीं परीक्षाएं एक बार ना होकर तीन बार होगी।

दरअसल, कोरोना के चलते बच्चों को क्लासेज लेने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा जिससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हुई। इस कारण शिक्षा विभाग ने यह निर्णय लिया है कि इस बार तीसरी से आठवीं तक की परीक्षाएं तीन बार कराई जाएगी। पहला एग्जाम फरवरी, दूसरा मार्च और तीसरा अप्रैल में लिया जाएगा।

इस बार विद्यार्थियों को परीक्षाओं के लिए करनी पड़ सकती है तीन गुनी मेहनत, शिक्षा विभाग का आदेश जारी

इन तीनों परीक्षाओं के आधार पर एवरेज अंक दिया जाएगा। यह पेपर अवसर ऐप के जरिए होगा। यदि फरवरी की परीक्षा में कम नंबर आते है तो वह मार्च और अप्रैल की परीक्षाओं में अच्छी तैयारी के साथ जा सकेगा। आपको बता दें कि ‍प्रदेश भर में 23 लाख से ज्यादा बच्चे राजकीय विद्यालय में पढ़ते हैं वही कुल मिलाकर यह आंकड़ा 50 लाख से भी ऊपर है।

शिक्षा विभाग ने बढ़ाया सत्र
शिक्षा विभाग ने 2020-21 का सत्र 31 मई तक बढ़ा दिया है। पहले शैक्षणिक सत्र 31 मार्च तक होता था। शिक्षा विभाग की योजना है कि इस समय सीमा के अंतर्गत सभी परीक्षाओं को पूरा करा लिया जाए। हालांकि यह तो बोर्ड परीक्षाओं की डेट शीट के बाद ही पता चल पाएगा।

वही गर्मी की छुट्टियों को लेकर भी संशय बना हुआ है। कोरोनावायरस के चलते स्कूल लगभग पूरा साल बंद ही रहा था जिससे बच्चों की पढ़ाई पर भी इसका असर देखने को मिला। प्रदेश में छठी से 12वीं तक के बच्चों के लिए स्कूलों को खोल दिया गया है। अभिभावकों ने भी बच्चों को स्कूल भेजना शुरू कर दिया है। तीसरी से पांचवी तक के बच्चों के लिए स्कूल खोलने की भी तैयारी है। विभाग ने फाइल तैयार करके उच्च अधिकारियों को भेज दी है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago