Categories: Press Release

सरकार द्वारा बल्लभगढ़ में 8 फरवरी से 12 फरवरी तक विशेष वित्तीय साक्षरता अभियान चलाया जा रहा है।

फरीदाबाद (बल्लभगढ़), 09 फरवरी। एसडीएम अपराजिता ने बताया कि उपायुक्त यशपाल के दिशा-निर्देशों अनुसार भारतीय रिजर्व बैंक की हिदायतों के तहत सरकार द्वारा गत 8 फरवरी से 12 फरवरी तक विशेष वित्तीय साक्षरता अभियान चलाया जा रहा है।

वित्तीय साक्षरता अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्र में कैंप लगाकर लोगों को वित्तीय साक्षरता बारे प्रेरित किया जा रहा है। इसी कड़ी में गांव जाजरु की महिलाओं के लिए पंजाब नेशनल बैंक, मलेरना की शाखा द्वारा विशेष साक्षरता कैंप का आयोजन किया गया।

सरकार द्वारा बल्लभगढ़ में 8 फरवरी से 12 फरवरी तक विशेष वित्तीय साक्षरता अभियान चलाया जा रहा है।

इस कैंप में महिलाओं को स्वरोजगार के लिए बैंकों से लेनदेन करने, सरकार द्वारा जारी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए विभिन्न बैकों से धन के लिए लेनदेन प्रक्रिया बारे बारिकी से जानकारी दी जा रही है।

वित्तीय साक्षरता कैंप की अध्यक्षता डॉ. अलभ्य मिश्रा ने की। इसमें वित्तीय साक्षरता सलाहकार रोहतास सिंह यादव, पीएनबी मलरेना शाखा प्रबंधक आकांक्षा श्रीवास्तव, बैंक अधिकारी एस.एन. जेटली, जिला आरसेटी के अधिकारी अमित कुमार, दीनदयाल सहित वित्तीय साक्षरता कैंप अभियान से जुड़े विभिन्न बैंकों और आरसेटी के अधिकारियों और ग्रामीण महिलाओं ने भाग लिया।

एलडीएम डॉ. अलभ्य मिश्रा ने बताया कि वित्तीय साक्षरता कैंप ग्रामीण क्षेत्र में आईबी दिशा-निर्देशों अनुसार और सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार लगाए जा रहे हैं।

इन कैंपों में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्वरोजगार स्वावलंबन और सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के वित्तीय लेनदेन बारे विस्तार पूर्वक जानकारी दी जा रही है। वित्तीय साक्षरता सलाहकार रोहताश यादव ने कैंप में महिलाओं को बैंकों में खाता खुलवाने और बैंकों के लेन देन विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

इसी प्रकार आरसेटी के अधिकारी अमित कुमार और दीनदयाल ने सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार बीमा सुविधाएं सहित अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं इनमें सुकन्या योजना, बुढ़ापा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन और स्वरोजगार के लिए वित्तीय सहायता के ऋण लेने और बैंकों के साथ लेनदेन की प्रक्रिया बारे विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago