सागर उर्फ दातु ब्लाइंड मर्डर का खुलासाए पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच डी एल एफ प्रभारी उप निरीक्षक अनिल कुमार व उनकी टीम ने सागर उर्फ दातु ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों मनीष और सागर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

आरोपियों को गिरफ्तार करके 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया जिसमे वारदात में प्रयोग दोनों आरोपियों के कपडे और साईकिल कानपुर से बरामद की गई है।

आपको बता दें कि 3 फरवरी की रात त्रिखा कॉलोनी फरीदाबाद में एक आधा जला हुआ शव मिलने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302,201 के तहत थाना सेक्टर 7 फरीदाबाद में दर्ज रजिस्टर किया गया था ।

मृतक की पहचान सागर उर्फ दातु के रूप में की गईद्य कुछ अनजान व्यक्तियों ने सागर उर्फ दातु हत्या करके उसके शव को एक लकड़ी के बने खोखे में डालकर आग लगा दी

सागर उर्फ दातु ब्लाइंड मर्डर का खुलासाए पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

घटना की गहनता को देखते हुए पुलिस आयुक्त ओ पी सिंह व पुलिस उपायुक्त अपराध मुकेश मल्होत्रा के दिशा निर्देश पर सहायक पुलिस आयुक्त अनिल कुमार ने अपराध शाखा डी एल एफ प्रभारी उप.निरीक्षक अनिल कुमार की अगुवाई में टीम का गठन किया।

क्राइम ब्रांच क्स्थ् की टीम ने मामले की गहनता से जाँच की जिसमे हत्या करने वाले अपराधियों और मृतक के बीच नशे के कारण हुई लड़ाई को लेकर हत्या करने का मामला सामने आने पर आस.पास लगे सी सी टी वी कैमरा की फुटेज चैक की और आरोपियों की पहचान सागर व मनीष के रूप में होने पर दोनों को गुप्त सूत्रों की सहायता से गिरफ्तार किया गया।

दोनों आरोपियों ने बताया कि वह तीनो आपस दोस्त थे और तीनो साथ ही नशा करते थे। उकत दिन की रात को नशा करने के ऊपर ही उनका सागर उर्फ दातु से झगड़ा हुआ था और गुस्से में आकर सागर और मनीष ने उसी जगह पर पड़ी ईट से सागर उर्फ दातु के सिर में चोट मार दी जिससे उसकी मौत हो गई।

दोनों आरोपियों ने बताया कि उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए जिस खोखे में सागर उर्फ दातु रहता था उसी खोखे में डालकर खोखे को आग लगा दी और मौके से फरार हो गये।

दोनों आरोपियों को दिनांक 6 फरवरी को गिरफ्तार किया और अदालत में पेश करके 2 दिन के रिमांड पर लियाद्य रिमांड के दौरान दोनों आरोपियों के कपडे और साईकिल कानपुर से बरामद की गई।

आरोपी मनीष पुत्र बोधु मंडल बल्लबगढ़ के सेक्टर 3 व आरोपी सागर पुत्र अशोक बल्लबगढ़ की त्रिखा कॉलोनी का रहने वाला है।

दोनों आरोपियों को दोबारा अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago