Categories: Public Issue

सेक्टर-3 में धड़ल्ले से काटे जा रहे है वृक्ष,नगर निगम कार्यालय को सौंपी शिकायत

फरीदाबाद- जिले में अतिक्रमण ने मानो अपने पैर पसार लिये है। अतिक्रमण इतना बढ़ गया है कि लोगो का सड़को पर चलना मुश्किल होता जा रहा है। आये दिन हम देखते है कि कही न कही तोड़फोड़ चलती रहती है जिले में एक ओर तोड फोड़ का कार्य चालु है वही दूसरी ओर लोग अवैध प्लॉटिंग को बढ़ावा दे रहे है।

प्रशासन रोज अखबारों के माध्यम से या फिर अन्य सोशल नेटवर्किंग के जरिये जागरूकता फैलाते रहते है। परन्तु लोग अवैध प्लॉट तो लेते है परन्तु बाद मे पछताते है जब अवैध प्लॉट को प्रशासन द्वारा गिरा दिया जाता है। शहर भर में ये कार्य प्रशासन की नाक के नीचे से किये जा रहे है

सेक्टर-3 में धड़ल्ले से काटे जा रहे है वृक्ष,नगर निगम कार्यालय को सौंपी शिकायत

और प्रशासन को कोई खबर ही नहीं है। इसी अवैध प्लॉटिंग और पेड़ो की कटाई के चलते इसका संज्ञान दीपक चौधरी ने लिया है। दीपक काफी बार अवैध प्लॉटिंग और पेड़ो की कटाई को लेकर अपना विरोध दर्ज कराते आये है।

आज दिनांक 9/2/2021 को पार्षद दीपक चौधरी कमिश्नर, नगर निगम कार्यालय, फरीदाबाद पहुँचे और अपनी शिकायत दर्ज कराई।


हमारे पत्रकार से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा जहाँ एक ओर तो अधिकारी और नेतागण फ़रीदाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने को तूल देते है परंतु उसी स्मार्ट सिटी में धड़ल्ले से पेड़ काटे जा रहे है।

अगर पेड़ ही नहीं बचेंगे तो स्मार्ट सिटी का सपना सिर्फ़ और सिर्फ़ काग़ज़ों में ही सिमट कर रह जाएगा। उन्होंने कहा सेक्टर-3 में प्लॉटिंग के नाम पर काफ़ी पेड़ों को काटा गया। वहीं भूमाफ़िया सेक्टर-3 की मुख्य सड़क पर टेंट लगा कर अपने अवैध प्लॉट लोगों को बेच रहे है।

ना तो प्रशासन इस बारे में कोई कार्यवाही करते है ना इस बारे में कोई सुध लेता है। बताया जा रहा है कि राजनीतिक दवाब के कारण कोई भी अधिकारी इसकी ओर ध्यान नहीं देता। अब देखना यह होगा कि पार्षद दीपक चौधरी की दी हुई शिकायत का अधिकारियों पर कितना असर पड़ता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago