Categories: Trending

बारात लौटाने के बाद भी लोग कर रहे है इस दुल्हन का समर्थन , जानिए क्या मामला

हर एक बेटी का सपना होता है कि उसे एक ऐसा जीवन साथी मिले। जो उसे जीवन भर ना सिर्फ खुश बल्कि उसे सहारा भी दे, ताकि जिंदगी सुख हो या दुख मिल बांट कर व्यतीत हो सके। यही कारण है कि आज के समाज में बेटियां ना सिर्फ आत्मनिर्भर हो रहे हैं बल्कि अपने अधिकारों के लिए भी जागरुक हो चुकी हैं।

एक समय था जहां माता-पिता जिस व्यक्ति को बेटियों के लिए चुन लेते थे। बेटियां भी बिना देखे समझे उस व्यक्ति को जीवन साथी बनाने के लिए तैयार हो जाती थी। लेकिन आज समय बदल चुका है लड़कियां ना सिर्फ अपनी पसंद बल्कि एक ईमानदार और सटीक व्यक्ति से ही विवाह करने के लिए आजाद है।

बारात लौटाने के बाद भी लोग कर रहे है इस दुल्हन का समर्थन , जानिए क्या मामला

हर बेटी चाहती है कि उसका जीवन साथी ना सिर्फ पढ़ा-लखा बल्कि सुलझा हुआ हो। परंतु शायद ही कोई ऐसा होगी जो एक शराबी यह नशेड़ी युवक को अपना जीवन साथी चुनेगी।

ऐसे ही एक नशेड़ी युवकों खुद उसी की बारात से एक बेटी ने लौटा दिया। दरअसल यह पूरा वाक्य सनौली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव का है

जहां फेरे लेते वक्त दूल्हे की टांग लड़खड़ाने से उसके नशे में धुत होने का पता चला जिसके बाद पहले ही रही युवती ने शादी करने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं पंचायत पक्ष के दबाव आने के बाद भी युवती अपने अधिकार और सम्मान के लिए अडिग है।

सनौली थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात को दो सगी बहनों की शादी होनी थी। बड़ी बहन की बरात दूसरे गांव और छोटी बहन की बरात समालखा से आई थी। बड़ी बहन के सात फेरे ठीक तरह से संपन्न हो गए। छोटी के सात फेरों की बारी आई तो दुल्हा शराब के नशे में लड़खड़ा रहा था। वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था।

दुल्हन बनी लड़की ने उसकी हालत देखी तो शादी करने से इन्कार कर दिया। उसने दो टूक कहा कि शादी के दिन ही शराब पीकर आया है तो सामान्य दिनों में कितनी पीता होगा, कैसे मुझे सुखी रखेगा। नशे में धुत्त लड़के ने सभी के सामने लड़की का हाथ पकड़ लिया और फेरे लेने की जिद करने लगा।

लड़की के स्वजनों ने उसकी जमकर धुनाई करते हुए बरात लौटा दी। लड़का पक्ष सोमवार को कुछ रसूखदार लोगों को लेकर लड़की के घर पहुंचा। लड़की पर शादी करने का दबाव बनाया लेकिन वह अपने फैसले पर अडिग रही।

चार घंटे की गहमा-गहमी के बाद पंचायत भी लौट गई। गांव के लोग बेटी के फैसले को सराह रहे हैं। उनका कहना है कि शराबी के साथ शादी नहीं करने का फैसला सही है। इसी तरह लड़कियों को फैसला करना चाहिए। यह वाक्य अन्य सैकड़ों महिलाओं युवतियों के लिए एक मिसाल से कम नहीं है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago