सड़क के ‍बीचों – बीच खुला हुआ है पाताल लोक का रास्ता, अधिकारी से लेकर पार्षद तक को नही है जानकारी

टूटी हुई नालियां, मेनहोल के टूटे हुए ढक्कन इन दिनों स्मार्ट सिटी की पहचान बन चुके हैं। नगर निगम के अंतर्गत आने वाले वार्डों में सीवर और नाली की समस्या हमेशा सही बनी रहती है ऐसा ही एक मामला न्यू जनता कॉलोनी से सामने आया है जहां पर करीब 15 दिनों से मैनहोल का ढक्कन खुला हुआ है।

दरअसल, बाबा दीप सिंह चौक से डबुआ की तरफ जाने वाली सड़क पर मेनहोल का ढक्कन पूरी तरीके से टूटा हुआ है जिससे आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आपको बता दें कि यह ढक्कन करीब 15 दिनों से टूटा हुआ है लेकिन यहां के पार्षद प्रियंका चौधरी को इसकी जानकारी ही नहीं है।

सड़क के ‍बीचों - बीच खुला हुआ है पाताल लोक का रास्ता, अधिकारी से लेकर पार्षद तक को नही है जानकारी

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस सड़क से भारी वाहनों का आवागमन होता है इस वजह से मैनहोल का ढक्कन टूट गया है वही पिछले साल भी मेनहोल का ढक्कन टूट गया था लेकिन इस पर खानापूर्ति करते हुए अस्थाई ढक्कन लगा दिए गए थे परंतु फिर से ढक्कन टूट गए हैं।

आपको बता दें कि यह मेनहोल सड़क के बीचो बीच स्थित है जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने बताया कि रात के समय मैनहोल के आसपास डंडे लगा दिए जाते हैं ताकि मैनहोल के आसपास से जाने वाले लोगों को यह जानकारी मिल सके कि मैनहोल का ढक्कन टूटा हुआ है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्हें यहां के पार्षद की जानकारी ही नहीं है। वही जब इस विषय में स्थानीय पार्षद प्रियंका चौधरी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस विषय की जानकारी ही नहीं है जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाएगा।

ऐसे में देखना होगा कि नगर निगम और स्थानीय पार्षद कब तक इस समस्या का समाधान कर पाते हैं या फिर नगर निगम किसी बड़ी घटना होने का इंतजार कर रही है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

2 days ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

11 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

11 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

11 months ago