Categories: Entertainment

गांव की इस लड़की ने दिखाया अपना डांसिंग टैलेंट, वीडियो देख माधुरी दीक्षित भी हुईं फिदा

डांस एक ऐसी चीज जिसे हर कोई पसंद करता है फिर चाहे वो किसी भी फॉर्म में हो, किसी भी तरह पेश किया जाए अच्छा सभी को लगता है। कुछ लोगो का पैशन है डांस तो कुछ लोगो का प्रोफेशन है डांस लेकिन हमारे देश में कुछ लोग ऐसे भी है जो अपनी इस कला को सही जगह प्रदर्शित नहीं कर पाते इसका कारण है गरीबी।

गांव की इस लड़की ने दिखाया अपना डांसिंग टैलेंट, वीडियो देख माधुरी दीक्षित भी हुईं फिदा

आज की कहानी भी कुछ ऐसी ही है जो आपको इमोशनल कर देगी। दरसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रही है, यह वीडियो एक लड़की की है जहां वो खेतो के बीच में अपना डांस दिखा रही है। उनका यह डांस सोशल मीडिया पर इतना वायरल हुआ है की डांस की क्वीन माधुरी दीक्षित ने यह देखकर उनकी तारीफ की।

आपको बता दे की 8 फरवरी के दिन रागगीरी नाम के ट्विटर यूजर ने इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया था और कैप्शन डाला, ‘कहते है, ‘dance don’t need wings to fly’। आप गांव की इस लड़की के डांस को देखकर मान जायेंगे की इस बात में कितना सच है ‘।

रागगीरी ने जब इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया तो काफी लोगो ने इस लड़की के डांस को पसदं किया और कई लोगो ने कमेंट करके कहा, ‘कमाल है वाकई में, एक ही टेक बिना रिटेक विलक्षण प्रतिभा ‘।

इस वीडियो को शेयर करते वक्त रागगीरी ने बॉलीवुड की सबसे सुन्दर अदाकारा और डांस की रानी माधुरी दीक्षित को टैग किया था।

वीडियो के वायरल होने के बाद जब माधुरी ने इस वीडियो को देखा तो कहा, ‘लाजवाब, वाह ! इस बहुत अच्छा डांस कर रही है, ढेर सारा टैलेंट है जिसे खोजने की जरूरत है’।

मदर इंडिया का सुपरहिट गाना ‘घूंघट नहीं खोलूंगी सैंया तोरे आगे’ पर यह लड़की शानदार डांस करती हुई नजर आ रही हैं।

अब तक इस वीडियो को 2 लाख से ज्यादा लोग देख चुके है वहीं 15 हजार से ज्यादा लोग ट्विटर पर लाइक कर चुके है और 2 हजार से ज्यादा रीट्वीट आ चुके है।

जब देश में इतना टैलेंट होगा तो उसकी सरहाना जरूर की जाएगी जैसे की माधुरी ने कहा हमे ढेर सारा टैलेंट खोजने की जरूरत है क्योंकि इस देश में न जाने कितने ऐसे लोग है जो अपना टैलेंट कहीं दिखा नहीं पाते। हमे ऐसे लोगो को और प्रेरित करना चाहिए और उनका सम्मान करना चाहिए। 

Written by – Aakriti Tapraniya

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago