Categories: CrimeUncategorized

1091 ने बदली इंसानियत की परिभाषा, PCR में डिलीवरी करवा नवजात को दिया जिंदगी का तोहफा

वैसे तो खाकी वर्दी वाले देवदूत का कार्य आमजन की रक्षा करना होता है। मगर, समय आने पर यही देवदूत एक डॉक्टर की भूमिका भी अदा कर सकते हैं कभी आपने और हमने सोचा भी नहीं होगा।

मगर फरीदाबाद में पुलिस टीम द्वारा किए गए सराहनीय कार्य के बाद अब हर किसी व्यक्ति को इंसानियत पर एक बार फिर भरोसा होने लगा है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं हरियाणा के अंतर्गत आने वाले फरीदाबाद जिले की।

1091 ने बदली इंसानियत की परिभाषा, PCR में डिलीवरी करवा नवजात को दिया जिंदगी का तोहफा

जहां एक किशोरी प्रसव पीड़ा से चिल्ला रही थी और उसे किसी भी प्रकार से एंबुलेंस की सहायता नहीं मिली तो महिला पुलिस कर्मियों ने पुलिस पीसीआर में ही किशोरी की डिलीवरी करवा मां और नवजात बच्ची दोनों की जान बचा कर सराहनीय कार्य किया है।

यह पूरा वाक्य बीती रात करीबन 12 बजे का है। जब पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना प्राप्त हुई थी एक किशोरी प्रसव पीड़ा से कराह रही है। मगर उसकी सहायता करने वाला कोई नहीं है। ऐसे में सूचना पाते ही महिला पुलिस थाना जोकि फरीदाबाद के सेक्टर 16 ए के अंतर्गत आता है।

वहां से महिला प्रधान सिपाही कपिला और महिला सिपाही पूजा अपने सह पुलिस कर्मियों के साथ मौका ए स्थल पर पहुंची। वहां उन्हें महिला की हालत गंभीर लगी तो उन्होंने तुरंत पीसीआर लेकर बीके अस्पताल ले जाने का सोचा। मगर रास्ते में ही महिला की डिलीवरी हो गई और पुलिसकर्मियों ने सफलतापूर्वक मां और बेटी की जान को बचा लिया।

एक तरफ जहां आपको यह सुनकर बहुत अच्छा लग रहा होगा कि मां और बेटी की जान को बचा लिया गया।मगर शायद आपको यह बात सुनकर बिल्कुल अच्छा नहीं लगे कि उक्त किशोरी दुष्कर्म का शिकार रह चुकी है। दरअसल, किशोरी बहुत निर्धन परिवार से है और परिवार के गुजारे के लिए भीख मांगने यहां वहां जाया करती है।

एक दिन तबीयत खराब होने पर परिजनों ने जांच कराया तो पता चला उनकी बेटी 5 माह से गर्भवती है। समय बहुत अधिक हो चुका था इसलिए गर्भपात कराना नामुमकिन था। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मामले की जांच करते हुए पता लगाया कि किशोरी राजीव नगर स्थित एक मंदिर के पुजारी के पास भीख मांगने जाया करती थी, तो मंदिर का पुजारी कच्चे चावल देने के बहाने बच्ची के साथ रोज दुष्कर्म किया करता था।

गरीबी के कारण किशोरी के घर में खाने का दाना तक नसीब नहीं हो पाता था। जिसका फायदा पुजारी ने उठाया और रोजाना उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। किशोरी के परिवार में माता-पिता के अलावा एक बहन भी है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago