Categories: Uncategorized

हरियाणा की पिंकी ने कर दिखाया कमाल, 19 साल की उम्र में बनीं देश की प्रथम प्रोफेशनल महिला Tractor ड्राईवर

अब समाज धीरे- धीरे बदल रहा है। लोगों के सोच में भी परिवर्तन हो रहा है। अब समाज में बेटा बेटी को एक जैसा सम्मान मिलने लगा है। चाहे वो हर क्षेत्र हो, हर जगह बेटा या बेटी को एक जैसा देखा जा रहा है।

अब एक हरियाणा की बेटी ने भी कमाल कर दिखाया है। हरियाणा के हिसार जिले के गांव ढंढूर की 19 साल की पिंकी रानी देश की पहली सबसे कम उम्र की प्रोफेशनल ट्रैक्टर ड्राइवर बन गई है।

हरियाणा की पिंकी ने कर दिखाया कमाल, 19 साल की उम्र में बनीं देश की प्रथम प्रोफेशनल महिला Tractor ड्राईवर

बता दें कि उन्होंने ये ट्रेनिंग उत्तरी क्षेत्र कृषि मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्थान हिसार (टीटीसी) से पूरी की है। उनके ट्रेनिंग पूरा करने और महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनने पर कई संस्थाओं ने उन्हें सम्मानित किया है।

इस बड़ी उपलब्धि पर गांव की पंचायत ने भी पिंकी को सम्मानित किया है। इसके अलावा सामाजिक संस्थाओं में पिंकी को एक आदर्श युवती के तौर पर सम्मानित करने की होड सी लग गई है। 

गांव के सरपंच मनोज शर्मा बताते है कि पिंकी के सम्मान के लिए 26 जनवरी पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।  जानकारी के अनुसार गांव ढंढूर की रहने वाली पिंकी रानी चार भाई-बहनों में सबसे छोटी है।

उनकी माता कौशल्या देवी पशु पालन विभाग में बतौर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कार्यरत हैं। हमारे देश में बेटियां अब बहुत आगे निकल गयी हैं। प्लेन हो या ट्रैन या फिर कार हर जगह लड़कियां अब लड़को से कम नहीं है।

हर जगह लड़कियां अपना हुनर दिखाने के लिए तैयार रहती है। अब हरियाणा की पिंकी ने जो कर दिखाया है उसपर देश के साथ साथ परिवार को भी नाज है। ऐसे में पिंकी को देख दूसरी लड़कियों बहुत ही प्रोत्साहन मिलेगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago