Uncategorized

सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर महिलाओं की फोटो के साथ करता था छेड़छाड़,आरोपी गिरफ्तार

अगर आप भी सोशल मीडिया पर अपने फोटो को डालते है तो आप भी हो जाए सावधान। क्योंकि सोशल मीडिया अकाउंट से फोटो को उठाकर उनकी तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर सकते है। इसी के चलते दिल्ली पुलिस की साइबर सेल के द्वारा फरीदाबाद के 19 साल के युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार आरोपी रहीम खान के द्वारा फर्जी नाम से सोशल मीडिया अकांउट बनाया हुआ है। जिसके बाद उसने करीब 50 से अधिक महिलाओं एवं लड़कियों की फोटो के साथ छेड़छाड़ की ।

सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर महिलाओं की फोटो के साथ करता था छेड़छाड़,आरोपी गिरफ्तार

जिसके बाद उनको परेशान करना या फिर यू कहें की ब्लैक मेल करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने आठवीं तक पढ़ाई की है। रहीम खान फोटो के साथ छेड़छाड़ करने के लिए कई मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने विभिन्न सोशल मीडिया से करीब 50 लड़कियों एवं महिलाओं का उत्पीड़न किया है। आरोप है कि रहीम खान सोशल मीडिया पर महिला की फर्जी आईडी को बनाया।

जिसके बाद उस आईडी से वह महिलाओं एवं लड़कियों को अश्लील संदेश भेजता था। जिसमें कुछ नाबालिक लड़कियां भी शामिल थी। जिन फोटो के साथ रहीम ने छेड़छाड़ की है उसमें कुछ नाबालिक लड़कियां भी शामिल है। मंगलवार को दिल्ली के आर के पुरम थाने में एक पीड़िता द्वारा केस दर्ज करवाया गया था।

जिसके आधार पर रहीम को गिरफ्तार किया गया। पीड़िता ने बताया कि इंस्टाग्राम पर सीएच रहीमखान786 आईडी से उसकी छेड़छाड़ की गई फोटो को भेजा गया। जिसके बाद उस पीड़िता से कुछ नग्न भेजने का कहा गया। डीसीपी साउथ वेस्ट इंगित प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस की साइबर सेल ने रहीम के निवास का पता लगाया और उसको फरीदबाद के उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान रहीम ने बताया कि उसने अभी तक करीब 50 महिलाओं व लड़कियों की फोटो के साथ छेड़छाड़ की है। पुलिस ने रहीम के फोन से कुछ वीडियो व विभिन्न महिलाओं की तस्वीर बरामद कर ली हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago