Categories: Health

यदि करोना के मामले बढ़े तो क्या मरीजों को होम आइसोलेशन में रखे जाने के विषय पर विचार कर रही है सरकार।

बुधवार 20 मई को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा प्रेस वार्ता के दौरान स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल द्वारा कहा गया कि देश में वर्तमान समय में कोरोना वायरस के जितने भी मामले हैं उनमें से केवल 6.39 प्रतिशत मरीजों को ही अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता है।

कुल मामलों में से केवल 2.94 प्रतिशत मामलों में ऑक्सीजन सहायता देने की जरूरत है। वही लव अग्रवाल द्वारा बताया गया कि कुल मामलों में से केवल 3 प्रतिशत मरीज ऐसे है जिन्हे आईसीयू में भर्ती करने कि आवश्यकता है और केवल 0.45 प्रतिशत मरीजों को जीवनरक्षक प्रणाली अर्थात वेंटिलेटर सपोर्ट की जरूरत पड़ती है।

ठीक होने वाले मरीजों के जानकारी देते हुए लव अग्रवाल ने बताया कि संक्रमित मरीजों के ठीक होने की दर भारत में 39.6 फीसदी है जो विश्व के अन्य कोरोना प्रभावित देशों में से सबसे अधिक है।

केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिए गए इन आंकड़ों को देखने से लग रहा है कि यदि भारत में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती है तो सरकार मरीजों को होम आइसोलेशन में रखने की व्यवस्था कर सकती है।

बात करें हरियाणा के फरीदाबाद जिले की तो फरीदाबाद जिले में अबतक बिना लक्षण वाले 5 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है लेकिन किसी भी मरीज को होम आइसोलेशन में रखे जाने से पहले फरीदाबाद जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जो दिशा निर्देश दिए गए हैं उनकी पालना करना अति आवश्यक है।

फरीदाबाद जिले में होम आइसोलेशन के लिए दिए गए दिशा निर्देश :-

होम आइसोलेशन के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई गाइडलाइन में कहा गया है कि बिना लक्षण वाले मरीजों को होम आइसोलेशन में रहने के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों को एक अंडरटेकिंग देनी होगी।

इसके अतिरिक्त होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों के लिए घर में रहने के लिए अलग रहने की व्यवस्था होनी चाहिए।

होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों की जानकारी समय-समय पर स्वस्थ अधिकारियों को दी जाएगी और इसके अतिरिक्त समय-समय पर डॉक्टरों को मरीज की जांच के लिए भेजा जाएगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago