Categories: Faridabad

एक लडकी के ट्वीट ने मचाया धमाल, जेई- एसडीओ को नोटिस जारी

पर्वतीया कॉलोनी की सीवर ओवरफ्लो की समस्या पर संज्ञान लेते हुए आज मुख्य अभियन्ता रामजी लाल ने एसडीओ, जेई को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।


दरअसल, लंबे समय से सीवर ओवरफ्लो की समस्या से जूझ रहे वार्ड 5 और 6 के लोगों ने नगर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन किया तथा कार्यालय का घेराव किया जिस पर कार्यवाही करते हुए मुख्य अभियंता रामजी लाल ने एसडीओ, जेई को नोटिस चस्पा कर स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने नोटिस में एसडीओ, जेई से काम में लापरवाही बरतने पर जवाब मांगा है।

एक लडकी के ट्वीट ने मचाया धमाल, जेई- एसडीओ को नोटिस जारी

आपको बता दें कि पर्वतीया कॉलोनी में सीवर व्यस्था को लेकर लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है वही कई बार यहां से गुजरने वाले लोग भी इसमें गिर जाते है। हाल ही में एक बाइक सवार इस सीवर में गिर गया , हालांकि वह चोटिल नही हुआ परंतु उसकी बाइक का आधा हिस्सा सीवर में गिर गया।

वही वार्ड नंबर पांच की पर्वतीय कालोनी की कामिनी की 16 फरवरी को शादी है। सीवर जाम की समस्या को लेकर कामिनी ने बुधवार को सीएम को किया ट्वीट किया था। शिकायत के बाद बृहस्पतिवार को निगम की टीम माैके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि स्थानीय पार्षद और निगम के अधिकारी शिकायत के बावजूद भी कोई कार्यवाही नही करते। सीवर की समस्या करीब चार साल से बनी हुई है। वार्ड 5 में सीवर व्यस्था काफी खराब है, सीवर का गंदा पानी सड़क पर आता है। हालात इतने खराब है आने जाने वाले लोग सीवर और सड़क पर भरे पानी में अंतर नही कर पाते है और मैनहोल में जा गिरते है। बालकल्याण वाली गली के हालत तो बद से बदतर बने हुए है।


क्या कहना है नगर निगम आयुक्त का
नगर निगम आयुक्त तथा जिला उपायुक्त यशपाल यादव का कहना है कि वार्ड के कुछ लोग अपनी समस्या को लेकर आए थे। उनकी समस्या पर कार्यवाही करते हुए संबंधित अधिकारी को उचित दिशा – निर्देश दे दिए गए है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago