Categories: Uncategorized

छात्रों की मांग का समर्थन करते हुए इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लिखा शिक्षा मंत्री को पत्र

छात्र संगठन इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने प्रदेश के छात्रों द्वारा की जा रही ऑनलाइन परीक्षा की मांग का समर्थन करते हुए शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर को पत्र लिखा हैं। पत्र के जरिये उन्होंने मांग की कि बिना कोरोना वैक्सीन लगाए छात्रों को एक साथ शैक्षणिक परिसरों में बुलाना सुरक्षित नहीं है, इसलिए प्रदेश के छात्रों को ऑफलाइन परीक्षाओं के साथ-साथ ऑनलाइन परीक्षा देने का भी विकल्प दिया जाए।

दिग्विजय ने कहा कि उन्हें प्रदेश के छात्र वर्ग से बड़ी संख्या में पत्र प्राप्त हुए है, जिनमें छात्रों ने परीक्षाओं को ऑनलाइन माध्यम से कराए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इनसो छात्रों की मांग का समर्थन करती है और ऑनलाइन परीक्षा देने का विकल्प प्रदेश के लाखों छात्रों के स्वास्थ्य व शिक्षा के हित में है।

इनसो अध्यक्ष ने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं है कि कोरोना संकट कि वजह से छात्रों की शिक्षा पूरी तरह प्रभावित रही और शैक्षणिक गतिविधियों को पटरी पर लाना जरूरी है, लेकिन इस बात को भी नकारा नहीं जा सकता कि प्रदेश के छात्र पिछले करीब 11 महीने में अपने विश्वविद्यालय व महाविद्यालय परिसर में नहीं गए हैं और कक्षाएं भी ऑनलाइन माध्यम से हुई हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे माहौल में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने ऑफलाइन परीक्षाओं की तिथियां भी जारी कर दी है, जिससे प्रदेश के लाखों छात्रों में चिंता का माहौल है।

दिग्विजय ने कहा कि शैक्षणिक परिसरों को खोलने की यूजीसी के दिशा निर्देशों में भी चरणबद्ध तरीके से खोलने की सिफारिश की गई है। उन्होंने कहा कि यदि परीक्षाएं पूरी तरह ऑफलाइन कराई गई तो पूरी संख्या में छात्रों को विश्वविद्यालय व कॉलेजों में बुलाया जाएगा और बिना कोरोना वैक्सीन दिए इतनी बड़ी संख्या में छात्रों को शैक्षणिक परिसरों में इकट्ठा करना बिल्कुल सुरक्षित नहीं है।

उन्होंने कहा कि इनसो संगठन प्रदेश के छात्रों द्वारा की जा रही ऑनलाइन परीक्षा की मांग का समर्थन करती है। दिग्विजय ने शिक्षा मंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि छात्रों को परीक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से देने का भी विकल्प देने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि ऐसा करना प्रदेश के लाखों छात्रों के स्वास्थ्य व शिक्षा के हित में है। इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने पत्र की प्रतियां हरियाणा के महामहिम राज्यपाल व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति को भी भेजी हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago