Categories: Faridabad

फरीदाबाद की ट्विटर गर्ल को सीएम ने दी शादी की बधाई, ट्वीट से करवाया था इस समस्या का समाधान

सीवर की समस्या से परेशान पर्वतीय कॉलोनी निवासी कामिनी की शादी पर हरियाणा के मुखिया मनोहर लाल खट्टर ने शुभकामनाएं दी है तथा कामिनी के सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की है और शादी में उन्हे निमंत्रित करने के लिए धन्यवाद भी किया है।


दरअसल, वार्ड 5 और 6 स्थित पर्वतीया कॉलोनी में लंबे समय से बनी सीवर की समस्या से परेशान लोगों ने कई बार पार्षद, विधायक और नगर निगम अधिकारियों को शिकायत की परंतु समाधान नही हो पाया, समाधान हुआ तो केवल एक ट्वीट से। पर्वतीया कॉलोनी निवासी कामिनी की 16 फरवरी को शादी है। कामिनी का परिवार और अन्य लोग सीवर व्यस्था से परेशान थे और सोच रहे थे कि बारात कैसे आएगी। फ़िर कामिनी ने सीएमओ हरियाणा और गब्बर के नाम से प्रचलित गृहमंत्री अनिल विज को ट्वीट किया और सीवर समस्या से अवगत कराया और पूछा कि मेरी बारात कैसे आएगी।

फरीदाबाद की ट्विटर गर्ल को सीएम ने दी शादी की बधाई, ट्वीट से करवाया था इस समस्या का समाधान

ट्वीट के जवाब के रूप में अगले दिन ही जिला उपायुक्त और जिला प्रशासन हरकत में आ गए और तुरंत समस्या का समाधान करने में जुट गए। इतना ही नही जेई- एसडीओ को नोटिस भी जारी हो गया। एक ट्वीट की ताकत ने कामिनी की परेशानी को हल कर दिया। कामिनी के परिवारवालों ने सीएम मनोहर लाल खट्टर का धन्यवाद करते हुए कहा है कि वे बहुत खुश है कि सीवर की समस्या का समाधान हो गया है। अब कामिनी की शादी में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नही आएगी।


आपको बता दें कि पर्वतीया कॉलोनी में सीवर व्यस्था को लेकर लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था वही कई बार यहां से गुजरने वाले लोग भी इसमें गिर जाते थे। हाल ही में एक बाइक सवार इस सीवर में गिर गया , हालांकि वह चोटिल नही हुआ परंतु उसकी बाइक का आधा हिस्सा सीवर में गिर गया।

सीवर का गंदा पानी सड़क पर आता है। हालात इतने खराब है आने जाने वाले लोग सीवर और सड़क पर भरे पानी में अंतर नही कर पाते है और मैनहोल में जा गिरते है। बालकल्याण वाली गली के हालत तो बद से बदतर बने हुए है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago