Categories: Faridabad

नगर निगम की मेहरबानी से, मिट्टी वाला पानी पीने को मजबूर है इस कॉलोनी के लोग, नही होती कोई सुनवाई

फ़रीदाबाद में इन दिनों सोशल मीडिया के माध्यम से समस्याओं के समाधान हो रहा है। लोग अपने क्षेत्र से संबंधित समस्या ट्विटर या फेसबुक के माध्यम से प्रशासन तक पहुंचा रहे है। इसका जीता- जगता उदाहरण पर्वतीया कॉलोनी निवासी कामिनी है। जिले भर में ऐसे बहुत सारे लोग है जो चाहते है कि उनकी समस्या का समाधान भी सोशल मीडिया के माध्यम से हो जाए।

आए दिन लोग अपनी समस्याओं को सोशल मीडिया पर शेयर करते है। ऐसी ही समस्या चावला कॉलोनी निवासी अमित गर्ग की है। अमित गर्ग बल्लबगढ़ के अंतर्गत आने वाले वार्ड- 39 के रहने वाले है। वार्ड- 39 में करीब दो महीने से गन्दा पानी आ रहा है। इस वार्ड से अंतर्गत आने वाली करीब 15- 20 गलियों में रहने वाले लोग गन्दा पानी पीने को मजबूर है।

नगर निगम की मेहरबानी से, मिट्टी वाला पानी पीने को मजबूर है इस कॉलोनी के लोग, नही होती कोई सुनवाई

दरअसल, वार्ड- 37 में सीवर खुदाई का काम चल रहा है, जिससे लोगों के घरों में गन्दा पानी सप्लाई हो रहा है। अमित ने बताया कि इस विषय में कई बार पार्षद और अधिकारी को अवगत कराया जा चुका है परन्तु कोई सुनवाई नही होती।

वार्ड- 37 के पार्षद दीपक चौधरी है। उन्होंने बताया कि वह अपने पड़ोसी के घर पर लगे मोटर से पीने का पानी भरते है। उन्होंने बताया कि घर की टंकी में से मिटटी वाला पानी निकलता है। ये समस्या करीब दो महीने से चल रही है।

आपको बता दे कि फरीदाबाद नगर निगम के अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्रों में कोई न कोई समस्या हमेशा बनी रहती है चाहे वह सीवर की हो, स्ट्रीट लाइट्स की हो, सड़क की हो फिर नाली। नगर निगम अधिकारियों के सुस्त रवैये के चलते निगम के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

ऐसे में देखना होगा कि नगर निगम कब तक इस समस्या का समाधान करता है या फिर लोग पिछले दो महीनों की तरह आगे भी समस्या से जूझते रहेंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago