दूल्हे का हाथ देख ठनका दुल्हन का दिमाग, शादी के तुरंत बाद ले लिया तलाक

किसी के भी लिए शादी से बड़ा दिन कोई नहीं होता है। शादी ज़िंदगी में सब एक बार होती है। सबसे पवित्र बंधन शादी का माना जाता है। शादी ब्याह एक बहुत बड़ा ईवेंट होता है। इसके सफलपूर्वक होने में लड़का लड़की की मर्जी और दोनों पक्षों के बीच की पारदर्शिता बेहद जरूरी होती है। यदि ऐसा न हो तो शादी टूटने और पूरे समाज में बदनामी होने का खतरा बना रहता है।

टीवी सीरियल्स से लेकर हर जगह हमने देखा है कि देश में विवाह तय करने में संबंधित परिवारों के बीच पारदर्शिता नहीं होने का नतीजा दोनों पक्षों को भुगतना पड़ता है।

दूल्हे का हाथ देख ठनका दुल्हन का दिमाग, शादी के तुरंत बाद ले लिया तलाक

यह बात हकीकत में भी अब होने लगी हैं। दूल्हा – दुल्हन का रिश्ता सबसे पवित्र माना जाता है। लेकिन अब बिहार के बक्सर के इटाढ़ी के कुकुढ़ा के रहने वाले दूल्हे को ही ले लीजिए। यह दूल्हा बड़ी खुशी खुशी बीते सोमवार अपनी बारात कुकुढ़ा से गाजीपुर के कासिमाबाद ले गया था। हालांकि यहां दूल्हे के हाथ में दिक्कत होने की वजह से दुल्हन ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। दोनों पक्षों ने दुल्हन को समझाने की लाख कोशिशें की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

लड़के के दिल पर क्या गुज़री होगी इस बात का अंदाज़ा आप लगा ही सकते हैं। लड़का बेहाल हो गया है। दुल्हन दूल्हे के साथ ससुराल जाने के लिए नहीं मानी। फिर शादी की रस्मों के कुछ ही मिनट बाद तलाक की रस्में की गई। बताया जा रहा है कि दूल्हे के हाथ में जन्म से ही थोड़ी परेशानी है। ऐसे में जब वह सोमवार को अपनी बारात लेकर शादी करने पहुंचा तो यही हाथ उसकी शादी टूटने की वजह बना।

इस शादी और तलाक की चर्चा पूरे शहर में हो रही है। लोग भी हैरान हैं। फिल्मों की तरह सबकुछ हुआ है। बारात आने तक तो सबकुछ बढ़िया चल रहा था। दुल्हन पक्ष ने सबका अच्छे से स्वागत भी किया। शादी की रस्में भी हुई, लेकिन कबूलनामे की रस्म पर दुल्हन अड़ गई। उसने दूल्हे को पति के रूप में स्वीकार करने से मना कर दिया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago