आंवला तोड़ने के चलते युवक ने गवाई अपनी जान, बिजली की तारों की चपेट में आने से हुई मृत्यु

मंदिर में लगे आंवला के पेड़ से आंवला तोड़ने की वजह से युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि पेड़ के पास से बिजली की तारे गुजर रही थी। लेकिन युवक का ध्यान आंवला तोड़ने में था, नाकी बिजली की तारों में।

जिसकी वजह से युवक बिजली की तारों की चपेट में आ गए और उसको जोरदार करंट लगा और वह बुरी तरह से झुलस गया। जिसके बाद उसको उपचार के लिए बीके अस्पताल लेकर गए जहां डाॅक्टरों ने उसको मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवा दिया।

आंवला तोड़ने के चलते युवक ने गवाई अपनी जान, बिजली की तारों की चपेट में आने से हुई मृत्यु


थाना एसजीएम नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसजीएम नगर एफ ब्लाॅक के रहने वाले अजय पासवान ने बताया कि उनका 19 साल का बेटा नितेश पड़ोस में रहने वाले वेल्डिंग ठेकेदार श्रीभगवान के साथ काम करता है। लेकिन शनिवार को श्रीभगवान उसको अपने साथ लेकर चला गया। जिसके बाद उनके पास सूचना आई कि नितेश को करंट लग गया है। जिसके बाद नितेश को उपचार के लिए बीके अस्पताल लेकर गए।

जहां डाॅक्टरों ने उसको मृतक घोषित कर दिया। अजय पासवान का कहना है कि श्रीभगवान की लापरवाही की वजह से उनके बेटे नितेश की जान गई है। वहीं श्रीभगवान ने बताया कि शनिवार का काम नहीं होेने की वजह से सेक्टर 21 डी स्थित मंदिर में चले गए। जहां वह नीचे साफ सफाई कर रहा था। वहीं नितेश छत की सफाई करने के लिए चला गया।

मंदिर की छत के पास आंवला का पेड़ भी लगा हुआ था। नितेश ने आंवला को तोड़ने के लिए छत पर रखे लोहे के सरिया को लेकर आंवला तोड़ने की कोशिश कर रहा था। लेकिन उसने बिजली की तारों की ओर ध्यान नहीं दिया। जिसकी वजह से वह आवंला तोड़ने की वजह से बिजली की तारों की चपेट में आ गया। चपेट में आने की वजह से वह पूरी तरह से झुलस गया।

नितेश को तुरंत उपचार के लिए बीके अस्पताल लेकर गए। जहां डाॅक्टरों ने नितेश को मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

वहीं बल्लभगढ़ के विष्णु कालोनी के रहने वाले देवेंद्र्र ने बताया कि उसके मकान के नीचे मोबाइल की दुकान है। मकान किराए पर दे रखा है। रिकाए पर परमेश्वर का बेटा गुलशन छत पर खेल रहा था। तभी छत से गुज रही हाई टेंशन तारों की चपेट में आ गया। जिससे बच्चा करीब 70 प्रतिशत झुलस चुका है। बच्चें को प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली रेफर कर दिया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago