Categories: Press Release

नेहरू कॉलेज में नए कोर्स शुरू कराने के लिए NSUI ने सौंपा तिगांव विधायक राजेश नागर को ज्ञापन

आज एनएसयूआई हरियाणा के प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री के नेतृत्व में छात्रों ने पंडित जवाहरलाल नेहरु कॉलेज में नए कोर्स शुरू कराने के लिए तिगांव विधायक राजेश नागर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान नेहरू कॉलेज के प्राचार्य एम० के० गुप्ता, प्रोफेसर राजपाल, प्रोफेसर ओपी रावत, प्रोफेसर डॉक्टर नीर कमल, प्रोफेसर रुचिरा खुल्लर, प्रोफेसर राजेंद्र कुमार, एसोसिएट प्रोफेसर दुर्गेश गौतम आदि मौजूद थे। एनएसयूआई द्वारा नेहरू कॉलेज में बीए जियोग्राफी ऑनर्स, एमए/एमएससी जियोग्राफी, बीए हिंदी ऑनर्स, बीएससी फिजिक्स ऑनर्स, एमएससी केमिस्ट्री, एमएससी फिजिक्स कोर्स शुरू कराने के लिए मुहिम चलाई जा रही हैं।

इसी मांग को लेकर 30 जनवरी को नेहरू कॉलेज के प्राचार्य श्री एम० के० गुप्ता को उच्चतर शिक्षा विभाग के डायरेक्टर श्री अजित बालाजी जोशी के नाम ज्ञापन सौंपा था तथा 10 फरवरी को नेहरू कॉलेज के गेट पर हस्ताक्षर अभियान चलाया था जिसमें करीब 2500-3000 छात्र-छात्राओं ने हस्ताक्षर करके सहमति दर्ज करवाई थीं।

एनएसयूआई हरियाणा के प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री ने बताया कि पंडित जवाहरलाल नेहरु कॉलेज सन 1971 में स्थापित हुआ था और इस कॉलेज में फरीदाबाद जिले के साथ-साथ पलवल तथा मेवात जिले के छात्र भी पढ़ने आते हैं।

नेहरू कॉलेज में नए कोर्स शुरू कराने के लिए NSUI ने सौंपा तिगांव विधायक राजेश नागर को ज्ञापन

6000 छात्रों की क्षमता वाले इस कॉलेज में नॉन मेडिकल, मेडिकल, केमिस्ट्री ऑनर्स, बायोटेक की स्नातक की पढ़ाई करके निकलते हैं लेकिन परास्नातक में कोर्सो के ना होने के कारण पढ़ाई सुचारू रूप से नहीं कर पाते और अगर हैं भी तो प्राइवेट कॉलेजों में हैं जहाँ पर फीस बहुत ज्यादा होने के कारण गरीब, किसान, मजदूर परिवारों के छात्र दाखिला नही ले पाते हैं।

वही कुछ कोर्स ऐसे भी हैं जो स्नातक कक्षा में ही उपलब्ध नहीं हैं। नेहरू कॉलेज में जियोग्राफी ऑनर्स से स्नातक तथा परास्नातक कक्षाओं में शुरू कराने की भी जरूरत हैं क्योंकि यह विषय स्कूलों में भी पढ़ाया जाता हैं तथा साथ ही कॉम्पिटेटिव परीक्षाओं में भी इस विषय को मुख्य स्थान दिया जाता हैं।
उन्होंने कहा कि छात्रों की मांग को गंभीरता से लेते हुए इन 6 नए कोर्सो को पंडित जवाहरलाल नेहरु कॉलेज में शुरू कर देना चाहिए।

इस मौके पर उमेश कबीरा, सतेंदर सिंह, शिवम, आकाश झा, अंकित वर्मा, नवीन ठाकुर, शुभम, प्रवीण, राहुल, सौरभ, सूरज रावत, शिवम उपाध्याय आदि मौजूद थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago