राज्य मंत्री अनूप धानक ने कहा : संत कबीर दास किसी एक वर्ग के नहीं बल्कि सर्व समाज के थे

चंडीगढ़, 14 फरवरी- हरियाणा के श्रम-रोजगार एवं पुरातत्व-संग्रहालय राज्य मंत्री श्री अनूप धानक ने कहा कि संत कबीर दास किसी एक वर्ग या समाज के नहीं बल्कि सर्व समाज के थे । उनकी वाणी समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए थी।

उन्होंने समस्त मानव समाज को जीवन जीने का सच्चा रास्ता दिखाया। वे आज यहां जिला हिसार में राजगढ़ रोड पर स्थित संत कबीर छात्रावास में संत कबीर दास द्वार की आधारशिला रखने के अवसर पर बोल रहे थे।

राज्य मंत्री अनूप धानक ने कहा : संत कबीर दास किसी एक वर्ग के नहीं बल्कि सर्व समाज के थे
अनूप धानक

उन्होंने कहा कि मुख्य द्वार के निर्माण कार्य पर 25 लाख रुपए की लागत आने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि कबीर पंथ निरपेक्षता का मार्ग है और संविधान भी इसके लिए प्रतिबद्ध है।

संत कबीर को किसी पंथ, जाति, भाषा इत्यादि में नहीं बांधा जा सकता, बल्कि उनकी वाणी में समरसता, सरलता के साथ-साथ न्याय की शिक्षा मिलती है। राज्यमंत्री ने कहा कि संत कबीर एक समाज सुधारक भी थे।

संत कबीर दास

उन्होंने जाति-पाति, ऊंच-नीच और उस समय की कुरीतियों के साथ-साथ भेदभाव जैसी कुरीति को समाप्त करने के लिए लोगों में चेतना जगाई। संत कबीर की शिक्षा जितनी उनके समय में मान्य थी, उतनी ही आज भी प्रासंगिक है और भविष्य में भी रहेगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago