स्मार्ट सिटी की स्मार्ट गली, बदबू से गुलज़ार रहता है वातावरण, गंदे पानी से भरा रहता है जनता का मन

काफी ऐसा लोग सोचते हैं कि फरीदाबाद को आखिर स्मार्ट सिटी का नाम क्यों दिया गया है। स्मार्टनेस के नाम पर यहां कूड़ा – कचरा सीवर का पानी, गंदगी, बदबू के अलावा क्या है। मार्च में स्वच्छता सर्वेक्षण होना है। इसके लिए नगर निगम की ओर से तैयारी भी चल रही है। ऐसे में कई क्षेत्र ऐसे भी हैं, जहां सीवर लाइनों के जाम होने से लोग अब भी परेशान हैं।

जिले की काफी जगहों पर कई दिनों से सीवर ओवरफ्लो है, गंदा पानी गली में बह रहा है। सेक्टर-52 का हाल कई दिनों से खराब है। लोगों ने नगर निगम में भी शिकायत की है कि सीवर लाइनों के जाम के कारण घर की दीवारों में दरारें आने लगी हैं।

सीवर ठप, गलियों में बह रहा पानी

इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से लोग कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सेक्टर-52 के साथ लगती संजय कालोनी की सीवर लाइन जाम होने से स्थिति और बिगड़ गई। संजय कालोनी का सीवर का पानी भी सेक्टर-52 में आने लगा। सीवर का पानी कई घरों तक पहुंच गया। सीवर के पानी के कारण मकान भी धंसा।

फरीदाबाद की कई कॉलोनियों में सीवरेज व्यवस्था ठप पड़ी है। शहर के कई इलाकों में सीवर समस्या से लोग परेशान हैं। सीवर के मेनहोल से जहां गंदा पानी गली के बीच बह रहा है, वहीं कई मेनहोल पर ढक्कन नहीं है। पानी निकासी न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सेक्टर 52 में जगह-जगह सीवर का पानी जमा है।

शहर के काफी इलाकों में पिछले कई महीनों से पानी निकासी समस्या है। सीवर का गंदा पानी गलियों में भरा पड़ा है। इससे यहां यहां लोगों का घरों से निकला दुभर हो रहा है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago