Categories: FaridabadHealth

सेक्टर 55 में पॉली क्लिनिक में शुरू हुई ओपीडी और डिलीवरी हॉट

स्वास्थ्य विभाग की ओर से सेक्टर 55 में सोमवार को ओपीडी व प्रस्तुति सेवाएं शुरू कर दी गई है । पिछले कई सालों से सेक्टर 55 में स्थित पॉलीक्लिनिक खाली पड़ा हुआ था। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने आज उसको एक डिलीवरी हट के रूप में शुरू कर दिया है।

सेक्टर 55 में पॉली क्लिनिक में शुरू हुई ओपीडी और डिलीवरी हॉट

सीएमओ डॉ संदीप सिंह पूनिया ने बताया पिछले 10 सालों से पॉलीक्लिनिक का भवन बनकर तैयार था। लेकिन किसी कारणों की वजह से उसको शुरू नहीं कर पा रहे थे। जिसके बाद उस भवन को हरियाणा कौशल विकास विभाग को सौंप दिया गया था।

स्वास्थ्य विभाग पिछले 3 सालों से पॉली क्लिनिक के भवन का प्रयास कर रहा था, लेकिन हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग खाली नहीं कर रहा था। जिसके बाद सीएमओ रणदीप सिंह पुनिया ने 8 महीने पूर्व जब पद संभाला तो उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर पॉली क्लिनिक खाली कराने को अवगत कराया।

जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को सेक्टर 55 स्थित पॉलीक्लिनिक में एक डॉक्टर की ओपीडी को शुरू कर दिया है। जल्द ही महिला रोग विशेषज्ञ और दांत रोग विशेषज्ञ भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

सेक्टर 55 में पॉलीक्लिनिक शुरू होने की वजह से सेक्टर 55 के आसपास रहने वाले लोगों को काफी सुविधा होगी। यहां पर सुबह 8:00 बजे से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक ओपीडी की सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।

सेक्टर 55 के आसपास रहने वाले लोगों को या फिर यूं कहें गर्भवती महिलाओं को अब डिलीवरी के लिए सेक्टर 23 या बीके हस्पताल नहीं भागना पड़ेगा। क्योंकि सेक्टर 55 पॉलीक्लिनिक में एक डिलीवरी हट को भी शुरू कर दिया गया है।

जिसमें सभी प्रकार के महत्वपूर्ण उपकरण मौजूद है। जल्द ही डिलीवरी के गर्भवती महिलाओं के लिए एंबुलेंस की सेवा को भी शुरू किया जाएगा।

डॉ रणधीर सिंह पुनिया ने बताया इससे सेक्टर 55 के आसपास रहने वाले सैकड़ों की संख्या में लोगों को काफी फायदा होगा। क्योंकि उनको उपचार के लिए सेक्टर 23 स्थित डिस्पेंसरी में जाना पड़ता था।

जो कि उनके एरिया से काफी दूर था। गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी की सेवाएं 24 घंटे खुली रहेंगी। जहां पर एक डॉक्टर और एक नर्स मौजूद रहेगा। इमरजेंसी के लिए अगर किसी गर्भवती महिलाओं को फिलहाल एंबुलेंस की जरूरत पड़ती है, तो तुरंत बीके हॉस्पिटल से या अन्य आसपास के स्वास्थ्य केंद्र से मुहिया कराई जाएगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago