Categories: Sports

छोरियों का परचम, ओलंपिक कैम्प में 37 में से 21 मुक्केबाज़ होंगी हरियाणा की

16 फरवरी को दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में ओलंपिक कैंप में देश भर से करीब 37 मुक्केबाज अभ्यास करेंगी। इसमें एक बात बड़ी गर्व की है कि 37 महिलाओं 21 महिला मुक्केबाज हरियाणा से होंगी जो अपना पसीना बहा कर मैदान में अपना दमखम दिखाएंगी।

दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में होने वाला यह कैंप 16 फरवरी से 31 जुलाई तक चलेगा। इस कैंप कैंपर को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह बना हुआ है। यह पल हरियाणा के लिए बड़े गौरवपूर्ण की है,

छोरियों का परचम, ओलंपिक कैम्प में 37 में से 21 मुक्केबाज़ होंगी हरियाणा की

जहां पहले भी गीता फोगाट हो या फिर मानुषी छिल्लर ने प्रदेश का नाम ना सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी रोशन किया है।

जानकारी के मुताबिक ओलंपिक कोटा प्राप्त 75 किलो भार वर्ग में पूजा बौहरा भी दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में होने वाले कैंप में अभ्यास करेगी। फिलहाल पूजा कर्नाटक के बेल्लारी में अभ्यास कर रही है।

इंदिरा गांधी स्टेडियम मेें होने वाले कैंप में भार वर्गों की बात करें तो 48 किलो, 51 किलो, 52 किलो, 57 किलो, 60 किलो, 64 किलो, 69 किलो, 75 किलो और 81 किलो भार वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे।

दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में होने वाले कैंप में मुख्य कोच एमडी अली क्यूमार, छोटेलाल यादव, संध्या गुरंग, भारती ठाकुर, इंकामलक, महावीर सिंह, मुकेश बेलवाल, सतबवीर कौर, छोटो लौर आदि के अलावा वीडियो एनलिस्ट सिमोन सिंह और अखिल कुमार होंगे।

बिग बाउट लीग आफिसियल सदस्य राजनारायण पंघाल देश की 37 महिला मुक्केबाजों में से 21 हरियाणा प्रदेश की मुक्केबाज हैं। यह हरियाणा के लिए गौरव की बात है। ग्रामीण परिवारोंं से बेटियां आगे बढ़ रही हैं।

महिला मुक्केबाजों से भारतीय बॉक्सिंग अलग मुकाम पा चुका है। प्रतिभावान महिला मुक्केबाज बधाई की पात्र हैं और हर खेल प्रेमी को भरोसा है कि महिला मुक्केबाज देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।

हरियाणा की दमखम खिलाड़ियों में मंजू रानी, मोनिका, आरती, ज्योति, अनामिका हुड्डा रोहतक, मीनाक्षी हिसार, शिक्षा रोहतक, मनीषा कैथल, साक्षी ढांडा भिवानी, सोनिया लाठर जींद, सोनिया चहल चरखी दादरी, जैस्मिन लंबोरिया भिवानी, शशि चोपड़ा हिसार प्रवीण हुड्डा रोहतक, जॉनी फोगाट रोहतक, अमृता अहलावत भिवानी, पूजा बौहरा भिवानी, पूजा सैनी भिवानी, सुषमा यादव रेवाड़ी, अनुपमा कुंडू पलवल आदि शामिल है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago