Categories: Government

अब इनवर्टर को कर दीजिए बाय, 24 घँटे बिजली से जगमग होगा शहर का हर गाँव

हरियाणा बिजली विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री पी.के.दास. ने आज बिजली निगमों के अधिकारियों को ‘म्हारा गांव जगमग गांव’ योजना के लक्ष्य को जल्द प्राप्त करने के निर्देश दिये ताकि प्रदेश के शेष 1822 गांवों को शीघ्र इस योजना में शामिल किया जा सके।


श्री पी. के. दास आज यहां बिजली निगम के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे।
श्री पी. के. दास ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में 24 घंटे बिजली की उपलब्धता से खेती, पशुपालन, लधु उद्योग में क्रान्तिकारी परिवर्तन आया है

अब इनवर्टर को कर दीजिए बाय, 24 घँटे बिजली से जगमग होगा शहर का हर गाँव

जिससे ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं की जीवन संस्कृति सकारात्मक रूप से बेहतर हुई है । उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी कार्यप्रणाली में और तेजी लाएं जिससे शेष बचे गांवों में भी जल्द ‘म्हारा गांव जगमग गांव’ योजना को लागू किया जा सके।


बैठक में बताया गया प्रदेश के सभी गांवों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने के लिए ठोस कदम उठाये जा रहे हैं। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए ‘म्हारा गांव जगमग गांव’ योजना के तहत 5223 गांवों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति करायी जा रही है।

वर्तमान में प्रदेश के 74 प्रतिशत गांवों को पूरी तरह जगमग किया जा चुका है। प्रदेश के 10 जिलों नामत: पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सिरसा, रेवाड़ी और फतेहाबाद में 24 घंटे बिजली उपलब्ध है।

‘म्हारा गांव जगमग गांव’ योजना के तहत ग्रामीण उपभोक्ताओं को 301571 बिजली कनेक्शन दिये गये हैं।
बैठक में बताया गया कि इस योजना से प्रदेश के ग्रामीण उपभोक्ताओं में बिजली बिलों का समय पर भुगतान और बिजली निगम के कर्मचारियों के साथ सहयोग करने की दिशा में सकारात्मक परिवर्तन आया है।

बिजली निगम के लाइन लॉस को कम करने में भी सफलता हासिल हुई है जिसके फलस्वरूप लगातार घाटे में चल रहे बिजली निगम अब लाभ अर्जित कर रहे हैं।


उल्लेखनीय है कि ‘म्हारा गांव जगमग योजना’ की शुरुआत 1 जुलाई 2015 को कुरुक्षेत्र जिले के दयालपुर गांव से मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल द्वारा की गयी थी। वर्तमान सरकार पूरे प्रदेश में शहरों की तर्ज पर गांवों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए वचनबद्ध है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago