Categories: Faridabad

कैब ड्राइवर ने पेश की ईमानदारी की नजीर, लैपटॉप और पार्सल किया वापस

फरीदाबाद के एक कैब ड्राइवर ने ईमानदारी की एक मिसाल पेश की है। कैब ड्राइवर ने एक शख्स का लैपटॉप और पार्सल वापस किया है।

दरअसल, फरीदाबाद निवासी प्रभाकर गुप्ता के साथ हुई। प्रभाकर गुप्ता पेशे से एक कैब ड्राइवर है। कुछ दिन पहले प्रभाकर अपने कैब में एक सवारी को फ़रीदाबाद से गुरुग्राम ले जा रहे थे। सवारी जब गुरुग्राम पहुंची तो वह अपना लैपटॉप और अपना पार्सल प्रभाकर की गाड़ी में भूल गए।

कैब ड्राइवर ने पेश की ईमानदारी की नजीर, लैपटॉप और पार्सल किया वापस

प्रभाकर जब अपने कार्यालय वापिस आए तो उन्होंने देखा कि सवारी अपना सामान उनकी गाड़ी में ही भूल गए है। प्रभाकर ने बेहद मस्सक्त के बाद उनका नंबर ढूंढा और उन्हे व्हाट्सएप के माध्यम से इस बात ली जानकारी दी कि वह अपना सामान कैब में ही भूल गए है। उन्होंने सवारी को आश्वासन दिया कि वे अपने सामान की चिंता ना करे, उनका लैपटॉप और पार्सल उन तक सही सलामत पहुंच जाएगा। प्रभाकर ने उनका सामान उन तक पहुंचा दिया। उस व्यक्ति ने प्रभाकर का धन्यवाद किया और उनकी ईमानदारी की सराहना की।


क्या कहना है प्रभाकर का
इस घटना के बाद प्रभाकर का कहना है कि इस दुनिया में दूसरे की मदद करना बहुत जरूरी है। मैं चाहता तो वह लैपटॉप पार्सल अपने पास रख सकता था परंतु मैंने ऐसा नहीं किया क्योंकि ईमानदार होना बेहद जरूरी है।

इस दुनिया में बहुत कम लोग होते है जो अपने स्वार्थ से ऊपर उठकर कुछ सोच पाते है और कर पाते है। पैसे और चीजों के आगे लोगों का ईमान डगमगाने में देर नही लगती परंतु फिर भी इस दुनिया में कुछ ऐसे लोग है जो अपने स्वार्थ से ऊपर उठकर कुछ ऐसा करते है कि दूसरे लोगों के लिए प्रेरणस्रोत बन जाते है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago