लड़का होना सज़ा है ? हमेशा लड़के के ऊपर ही बलात्कार के केस क्यू लगते है ? ऐसा संदेश लिख कर प्रेमी युगल ने की आत्महत्या

लड़का होना सज़ा है ? हमेशा लड़के के ऊपर ही बलात्कार के केस क्यू लगते है ? ऐसा संदेश लिख कर प्रेमी युगल ने की आत्महत्या

सोमवार देर शाम  प्रेमी जोड़े ने  एनआईटी दो नंबर 6 शिवालिक कॉलोनी में किराए के मकान पर  देसी कट्टे से  सुसाइड  किया । सुसाइड करने से पहले युवक ने अपने फोन में जितने भी कांटेक्ट है उनका ब्रॉडकास्ट ग्रुप बनाकर सबको मैसेज के जरिए लड़की की करतूतों के बारे में बताया।

साथ ही यह भी बताया कि उस लड़की को सजा देने के लिए वह यह कदम उठा रहा है।  मृतक युवक ने मैसेज में यह भी बताया कि हर बार लड़का ही क्यों दोषी पाया जाता है लड़कियां ही दोषी हो सकती है। क्या लड़का होना जुर्म है।

मृतक युवक ने  सोमवार देर शाम करीब 7:30 बजे  एक मैसेज लिखा जिसमें उसने कहा कि जिसके पास भी यह मैसेज आया हुआ है, वह थोड़ा टाइम निकालकर जरूर पढ़ें। क्योंकि आज मैं एक ऐसी बेवफा लड़की को सजा देने जा रहा हूं।

जिसका मुझे कोई अफसोस नहीं है । इस लड़की ने पिछले 2 साल से मेरी इज्जत, भावनाओं, जज्बातों से खेल रही और इसने मुझे और मेरी फैमिली को धोखा दिया है। साथ ही साथ मैं अपनी फैमिली, अपने रिलेटिव को भी सब को धोखा दिया है। और आगे जिस फैमिली में जाएगी, वहां भी सब को धोखा देगी ।

इसलिए इसकी वजह से किसी और की जिंदगी खराब ना हो। इससे आगे किसी की जिंदगी के साथ खेलें इसलिए मैं आज इसको ऐसी सजा दूंगा, जो इसने कभी सोची भी नहीं होगी। पूरी जिंदगी में जो भी इसके साथ आया। इसमें उसका यूज़ किया और आगे भी करेगी ।

यह अपने फायदे के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। यह मैंने हर तरीके से आजमा कर देख लिया। यह इतनी एक्सपर्ट है झूठ बोलने में कि आप कभी भी इसकी झूठ का अंदाजा नहीं लगा सकते।

बाकी आपको सारे सबूत इन वीडियो चैट, हिस्ट्री, पिक्स में मिल जाएंगे और फिर भी आपको कोई सवाल रह जाए तो मेरे व्हाट्सएप की हिस्ट्री पढ़ लेना।

मेरी फैमिली ने मुझे बोल दिया कि इसको छोड़ दो जो इसने किया है। उसके साथ लेकिन जमाना ऐसा नहीं है। क्योंकि इसके जैसी लड़कियों को घंटा फर्क नहीं पड़ता, कोई जिए या मरे।

इसलिए इसको सजा देना जरूरी है और एक बात में इस लड़की के मां-बाप से कहना चाहता हूं कि कोई भी लड़का किसी भी लड़की के घर उसका हाथ मांगने यूं ही नहीं चला जाता।

और अपने बच्चों को सच बोलना सिखाओ। सिर्फ पैसा कमाना नहीं। क्योंकि जो इसने मेरे साथ किया है अगर वह ही सब इसके साथ करता, तो मैं एक रेपिस्ट बलात्कार कहलाता।

मैं पूछना चाहता हूं कि क्या लड़का होना सजा है, क्या सिर्फ लड़कियों की भावनाएं इज्जत, जज्बात होते हैं जबकि दो जिस्मो के संबंध कभी भी एक दूसरे की मर्जी के बिना नहीं बनते। फिर भी लड़का ही क्यों बलात्कार होता है। और मैंने फिर भी तीन बार माफ कर दिया था।

पर जो इसने मेरे साथ किया था। उसकी वजह से पिछले 20 दिनों से रोज एक नई मौत मर रहा हूं। इसने तो मुझे सुसाइड करने तक भी मजबूर कर दिया। लेकिन अगर मैं सुसाइड कर लेता तो यह बात सिर्फ 4 दिन रहती और सिर्फ सब कुछ खत्म हो जाता। पर इसको इसके लिए सजा नहीं मिलती।

इसलिए मैं अब इसको जो इसने किया है उसकी सज़ा दे रहा हूं। जिससे अब आगे कोई भी लड़का या लड़की किसी के साथ ऐसा करने से पहले सौ बार सोचे और यह सब मैं खुद कर रहा हूं। इसमें कोई मेरे साथ था ना और ना ही कोई है।

और यह बात सबको पता लगे, इसलिए मैंने मेरी कांटेक्ट लिस्ट में जितने भी कांटेक्ट है सबको 3 ब्लॉक ब्रॉडकास्ट लिस्ट में ऐड करके यह मैसेज भेज रहा हूं। अगर मैं गलत किया है तो हो सके मुझे माफ कर देना और जो मैं आज करने जा रहा हूं। वह भी इसने मजबूर किया है मुझे यह सब करने के लिए ।

इस मैसेज को भेजने के बाद प्रेमी जोड़े ने देसी कट्टे के माध्यम से सुसाइड कर लिया। पुलिस का कहना है कि किस ने किस को गोली मारी है। यह अभी कहा नहीं जा सकता है, जांच चल रही है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि मैसेज किस किसको गया है, कितने बजे गया है और पहले किसने किसको मारा है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago