Categories: CrimeFaridabad

जिले में एक दिन में चार हत्या, पुलिस ने मामला दर्ज़ कर कार्यवाही शुरू की

अभी लोग सुबह एनआईटी दो नंबर की घटना से उभरे ही नहीं थे कि देर रात करीब 9:30 बजे एनआईटी एक नंबर मार्केट में मिलाप दवाखाने के पास एक गाड़ी में युवक और युवती को गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवक और युवती को उपचार के लिए बीके अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों के द्वारा दोनों को मृतक घोषित कर दिया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवक का नाम लोकेश बताया जा रहा है, जो कि सेक्टर 22 में रहता है। लोकेश पेशे से एक जिम ट्रेनर है। वहीं युवती का नाम मयंका भाटिया बताया जा रहा है जो कि दो नंबर ई ब्लॉक में रहती है।

जिले में एक दिन में चार हत्या, पुलिस ने मामला दर्ज़ कर कार्यवाही शुरू की

करीब 9:30 बजे एनआईटी एक नंबर मार्केट में स्थित मिलाप दवा खाने से थोड़ी सी आगे एक गाड़ी मिली है। जो कि स्विफ्ट है। जिसका नंबर एचआर 29 ए के 9907 है।जिसमें दोनों युवक और युवती बेहोशी की हालत में मिले।

जिसके बाद लोगो के द्वारा युवती को लोगो ने उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए। उसके बाद पुलिस के द्वारा युवक को उपचार के लिए बीके अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर गए। जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृतक घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि युवक के सिर में गोली लगी थी। वही युवती के छाती में गोली लगी हुई है।

जिसकी वजह से उन दोनों की मृत्यु हो चुकी है। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। वहीं मृतक युवक के परिजनों का कहना है कि युवती से युवक का क्या रिलेशन है, इस बारे में उनको कोई जानकारी नहीं है।

क्योंकि युवक जिम ट्रेनर है तो हो सकता है वह युवती को किसी प्रकार की ट्रेनिंग देता हो जो कि उनको नहीं पता है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं एनआईटी एक नंबर मार्केट में मौजूद लोगों का कहना है कि उनको गोली चलने की आवाज नहीं आई थी।

कार काफी समय से बाजार में खड़ी होने की वजह से लोगो ने पास जा कर देखा तो पाया कि दोनों युवक और युवती बेहोश पड़े हैं। जिसके बाद उन्होंने उसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस का कहना है के अगर हत्या करने वाला हथियार अगर कार में ही मिलता है तो यह मामला हत्या से आत्महत्या में तब्दील हो जाएगा। यह जांच का विषय है जोकि की जा रही है।

कोतवाली थाना प्रभारी अर्जुन ने बताया कि कार की तलाशी पुलिस की फ़ोरेंसिक टीम लेगी। सभी क्राइम ब्रांच भी इस मामले की जांच में जुट गईं हैं। उन्होंने बताया कि आसपास सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। यह जानकारी जुटाई जा रही है कि बाहर से आकर तो किसी ने गोली नहीं मारी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago