अरावली की पहाड़ियों में कितने हैं तेंदुएं, इस तरह पता लगाएगी सरकार

फरीदाबाद को सांस देने वाली अरावली की पहाड़ियों में कितने तेंदुएं हैं इसका सर्वे जल्द शुरू किया जाएगा। इस साल बंदरों की संख्या का भी पता किया जाएगा। हरियाणा सरकार ने जंगली जानवरों की गणना करने को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। एक हफ्ते के अंदर ही कर्मचारियों को सर्वे की ट्रेनिंग देने का काम शुरू हो जाएगा।

अरावली के अंदर वन्यजीवों की संख्या में इजाफा हुआ है। इस बार तेंदू के अलावा बंदरों की भी अलग से गणना की जाएगी। सरकार ने हरियाणा के कालेसर व अरावली के जंगल में वन्यजीवों का सही आंकड़ा तैयार करने के लिए वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को काम सौंपा है।

अरावली की पहाड़ियों में कितने हैं तेंदुएं, इस तरह पता लगाएगी सरकार

जिले में कई जगह से भी तेंदुए की मौजूदगी की घटना के सिलसिले सामने आते रहे हैं। इंस्टीट्यूट के साइंटिस्ट बिलाल हबीब ने बताया कि एक मोबाइल ऐप की सहायता से बंदरों की संख्या का पता लगाया जाएगा। सबसे पहले मोबाइल ऐप से कर्मचारी सर्वे करेंगे। इसके बाद आम लोग और एनजीओ की मदद से शहर में बंदरों के आंकड़ों का पता लगाया जाएगा।

अरावली पर्वत श्रंखला का दायरा फरीदाबाद व गुड़गांव में काफी बड़ा है। अब लोग ऐप पर अपने इलाकों में घूमने वाले बंदरों की फोटो खींचकर भी अपलोड कर सकते हैं। तेंदुए की संख्या का भी आकलन किया जाएगा। अरावली की पहाड़ियों में साल 2000 में केवल दो तेंदुए थे। लेकिन अब इनकी संख्या काफी बढ़ गई है।

पर्यावरण में हुए बदलावों से कई जीव-जंतु दुनिया से हमेशा के लिए खत्म हो गए हैं। अनुकूल वातावरण नहीं मिल पाने के कारण पशु और पक्षी दोनों की ही बहुत सी प्रजातियां विलुप्त होने के कगार पर है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago