पूर्वी लद्दाख से बोरिया बिस्तरा बांध रहा चीन, देखें कैसे हो रही टैंकों व सैनिक की वापसी

भारत अब पहले वाला नहीं रहा। यह बात चीन अच्छे से जान चुका है। करीब 10 महीने से चल रहा दोनों देशों का गतिरोध समाप्त होते दिखाई दे रहा है। दस महीने के बाद पूर्वी लद्दाख पर भारतीय और चीनी सेना द्वारा तैनात किए गए टैंकों को हटाया जा रहा है। पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील के किनारे तैनात किए गए टैंकों को हटाया जा रहा है।

बॉडर पर युद्ध जैसे हालात भी देखने को मिले थे एक दफा। गतिरोध टूटने का नाम नहीं ले रहा था। भारतीय सेना के नॉर्थन कमांड ने टैंकों को हटाने की प्रक्रिया की कई तस्वीरें शेयर की हैं।

पूर्वी लद्दाख से भारत और चीनी सेना ने टैंक्स हटाने शुरू किए

10 महीने बाद ही सही कुछ सकारात्मक तस्वीरें तो देखने को मिली। दरअसल, पूर्वी लद्दाख के पैंगांग सो के उत्तरी और दक्षिणी किनारों से भारत और चीन की सेनाओं की वापसी प्रक्रिया योजना के मुताबिक चल रही है। पिछले दस महीनों से दोनों देशों की सेनाएं अपने-अपने इलाके में तैनात थी। इसके अलावा भारतीय सेना की ओर से वीडियो भी जारी की गई है।

जो वीडियो शेयर किये गए हैं, उनके मुताबिक टैंक वापस लौट रहे हैं। भारत अब पहले जैसा नहीं है। दुश्मनों को समझाना उसे आता है। दोनों देशों की सेनाओं की ओर से टैंकों को हटाने की प्रक्रिया देखी जा सकती है। चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने कई बंकर, अस्थायी चौकियां और अन्य ढांचों को उत्तरी किनारे वाले इलाकों से हटा लिया है और क्षेत्र में अपने सैनिकों की संख्या धीरे-धीरे कम कर रही है। 

काफी समय बाद पूर्वी लद्दाख से सकारात्मक तस्वीरें देखने को मिली हैं। यह सकारात्मकता कायम रहनी चाहिए। दोनों पक्षों के फील्ड कमांडर लगभग रोजाना बैठक कर रहे हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

5 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago