Categories: Politics

चालान कर खजाना भरना नही बल्कि ट्रैफिक का नियम पालन करा जान बचाना मकसद है :मूलचंद शर्मा

जिला परिवहन विभाग फरीदाबाद द्वारा चलाए जा रहे रोड सेफ्टी माह के समापन अवसर पर मॉडर्न डीपीएस नहर पार स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा के परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे,

जहां उपस्थित छात्र-छात्राओं व शहर के गणमान्य लोगों को संबोधित किया। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि चालान कर खजाना भरना सरकार का उद्देश्य नहीं है बल्कि लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करा कर लोगों की जिंदगी बचाना सबसे बड़ा मकसद है।

चालान कर खजाना भरना नही बल्कि ट्रैफिक का नियम पालन करा जान बचाना मकसद है :मूलचंद शर्मा

परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा ने कहा कि सभी लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए क्योंकि अपनी जिंदगी के साथ साथ हम सभी की जिम्मेदारी है कि दूसरों की जिंदगी भी बचाएं।

इस मौके पर जिला परिवहन अधिकारी जितेंद्र गहलावत, मॉडर्न डीपीएस स्कूल के डायरेक्टर राजीव गिरधर, सन्दीप गिरधर, प्रिंसिपल यू.एस. वर्मा व वाइस प्रिंसिपल मधु मालिक ने मंत्री मूलचंद शर्मा का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के उपरांत की गई।

इस मौके पर परिवहन मंत्री ने रोड सेफ्टी अभियान को सफल बनाने वाले रोड सेफ्टी से जुड़े हुए सदस्यों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में विभाग की तरफ से अभिषेक देशवाल की टीम ने नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जिसमें सड़क के नियमों का पालन करने के लिए शिक्षा दी गई।

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने इस मौके पर कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए जहां सरकार समय-समय पर अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करती है वही हम सब का भी कर्तव्य है

कि हम सब एक दूसरे को जागरूक करें और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक ट्रैफिक नियमों की जानकारी पहुंचाएं ताकि सभी लोग ट्रैफिक के नियमों का पालन करना अपनी जिंदगी का हिस्सा बना ले। इस मौके पर अभिषेक देशवाल, दुर्गेश शर्मा, सरदार देवेंद्र सिंह, मोंटी शर्मा, आदित्य मोहन भी उपस्थित रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago