Categories: Government

कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने बोला मोदी सरकार पर हमला, कहा – अबकी बार चौतरफा महंगाई की मार


कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव आज ढांड रोड़ स्थित किसान भवन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। ततपश्चात उन्होंने हल्के में शादी समारोह में शिरकत हुए। सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा में जहरीली शराब माफिया का नंगा तांड़व चल रहा है। आए खट्टर सरकार के तार सीधे जहरीली शराब माफिया से जुड़ें होने के इल्जाम सामने आ रहे हैं।

सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा गठन के बाद पहली बार जहरीली शराब का नंगा नाच सोनीपत जिले में हुआ। एक के बाद एक लाशें बिछती गई।

कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने बोला मोदी सरकार पर हमला, कहा - अबकी बार चौतरफा महंगाई की मार

अनुसूचित जाति व जनजाति,मजदूर,गरीब व किसान भाइयों के परिवार द्वारा मजदूरी करने वाले व्यक्तियों की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई। लेकिन एक साल बाद भी आज तक दोषियों का पता नही लगा पाई खट्टर सरकार।

उन्होंने कहा कि खट्टर साहेब बताएं कि क्या हरियाणा के 50 लोगों की जान की कोई कीमत नहीं? जब जहरीली शराब माफिया की जांच के लिए एसआईटी बनाई गई तो पिछले 2 दिनों से सनसनीखेज वाक्य सामने आ रहे हैं।

जहरीली शराब माफिया का मुख्यमंत्री खट्टर के कार्यालय में आना जाना था, जहरीली शराब बनाने वाले मुख्यमंत्री कार्यालय में किसके पास आते जाते रहते थे। जांच कर लिए जो एसआईटी बनाई गई थी उसे जांच करने से मुख्यमंत्री खट्टर ने क्यों रोका?

जब एसआईटी को जांच करने से खुद मुख्यमंत्री रोकेगा तो दोषियों को पकड़ेगा कौन? आजतक लॉकडाउन दौरान नाजायज शराब बेचने वाले माफियाओं को पकड़ा नहीं गया। जिनमें से 2 करोड़ नाजायज बोतलें पकड़ने का रिकॉर्ड में दर्ज है।

सुरजेवाला ने कहा कि हम पूछना चाहते हैं कि खट्टर साहब सरकार चला रहे हैं या धर्मशाला? कौन हैं नाजायज शराब माफिया के लोग? किससे इनके तार जुड़ें हैं? कौन हैं वो सफेदपोश जो माफियाओं को संरक्षण दे रहे हैं?

केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि अच्छे दिनों का वायदा करने वाली निर्दयी सरकार ने आज जनता की जेब पर डाका डालकर उनके बुरे दिन लाकर खड़े कर दिए।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने डीज़ल पर ₹46.24/लीटर व पेट्रोल पर ₹58.24/लीटर टैक्स लगाकर पिछले 6 साल में जनता की जेब से 20 लाख करोड़ कमा लिए।

अगर देखा जाए तो आज डीज़ल की लागत सिर्फ़ ₹33.46/लीटर व पेट्रोल की लागत सिर्फ़ ₹31.82/लीटर है लेकिन देशवासियों के लिए आज डीज़ल की क़ीमत ₹79.35/लीटर व पेट्रोल की क़ीमत ₹89.29/लीटर देकर मोदी सरकार जनता को खून के आंसू रुला रही है।

सुरजेवाला ने कहा कि अबकी बार, चौतरफा महंगाई की मार। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर के दाम ₹50 बढ़ाए। दिसंबर 2020 से आज तक ढाई महीने में ₹175 प्रति सिलेंडर क़ीमत बढ़ाई। दिसंबर 2020 में गैस सिलेंडर का रेट ₹594 था। अब क़ीमत ₹769 प्रति सिलेंडर हुई।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago