Categories: Press Release

इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा वर्कशॉप का आयोजन, लोगों को किया जागरुक

इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद के सचिव विकास कुमार के मार्गदर्शन तथा ईशान कौशिक जिला प्रशिक्षण अधिकारी के नेतृत्व में रेडक्रॉस भवन, सेक्टर-12 में सड़क दुर्घटना में हताहत होने वाले लोगों की जान को कैसे बचाया जाए पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया जिसमें प्राथमिक सहायता व ग्रह परिचर्या के अधिकृत प्रवक्ता डॉ. एम.पी. सिंह ने प्रतिभागियों को विस्तृत जानकारी दी डॉ. एम.पी. सिंह ने कहा कि आपकी जागरूकता से किसी भी हताहत व्यक्ति की जान बच सकती है समय रहते यदि आप रोगी को हिम्मत और साहस देते हैं और नजदीकी अस्पताल में उपचार हेतु ले जाते हैं तो उसके दुख व दर्द में कमी लाई जा सकती है।

इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा वर्कशॉप का आयोजन, लोगों को किया जागरुक

इस अवसर पर डॉ. एम.पी. सिंह ने हड्डी टूट की पहचान बताइ तथा हड्डी टूट का उपचार समझाया आंतरिक रक्तस्राव और बाह्य रक्तस्राव में अंतर बताते हुए खून को रोकने के विभिन्न तरीकों को बताया बेहोशी की पहचान तथा उपचार बताया डॉ. एम.पी. सिंह ने कहा कि जितना जानते हो उतना ही करने की कोशिश करनी चाहिए कभी भी रोगी के समय को बर्बाद नहीं करना चाहिए यदि कुछ भी समझ नहीं आता है तो अति शीघ्र अस्पताल ले जाना चाहिए।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago