फरीदाबाद पुलिस सतर्क, इस काम को करने में अब हर कोई सोचेगा 100 बार

जिले में लगातार आपराधिक मामले बढ़ते जा रहे हैं। हर दिन कोई ना कोई मामला सामने ज़रूर आ रहा है। पुलिस प्रशासन भी एकदम सतर्क है। अब जिले में अवैध हथियारों की रोकथाम के लिए पुलिस आयुक्त ओपी सिंह के निर्देश पर पुलिस एक बार फिर विशेष अभियान चलाएगी। यह अभियान 28 फरवरी तक चलाया जाएगा।

अवैध हथियार रखने की ख़बरें लगातार जिले में बढ़ती जा रही है। इस अभियान के तहत इस से राहत मिलने की उम्मीद है। अवैध हथियारों की रोकथाम के लिए पुलिस आयुक्त ओपी सिंह के निर्देश पर पुलिस यह अभियान चलाएगी।

फरीदाबाद पुलिस सतर्क, इस काम को करने में अब हर कोई सोचेगा 100 बार

लगातार बढ़ते जा रहे आपराधिक मामलों में अवैध हथियारों का होना फरीदाबाद के लिए चिंताजनक है। जिले में अवैध हथियार रखने वालों के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस आयुक्त ने क्राइम ब्रांचों की टीमों को गश्त व छापेमारी कर अवैध हथियार और कारतूस के साथ शरारती तत्वों को गिरफ्तार करने की जिम्मेदारी सौंपी है।

यह अभियान अब 28 फरवरी से चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत क्राइम पर भी रोक लगने की आशा है। ओपी सिंह काफी सक्रिय होकर फरीदाबाद में काम कर रहे हैं। कुछ समय पहले भी उन्होंने बड़े अपराधियों को जेल में भेजने का लक्ष्य अधिकारीयों को दिया। उत्कृष्ट काम करने वाले अपराध शाखा प्रभारियों को प्रशंसा पत्र भी दिए।

हमारी सुरक्षा के लिए अब फरीदाबाद पुलिसकर्मियों को साइबर क्राइम से संबंधित ट्रेनिंग भी करवाई जा रही है। साइबर क्राइम भी लगातार अपनी जड़ें मजबूत कर चुका है। जिस तरह प्रदूषण बढ़ता जा रहा है ठीक उसी तरह साइबर क्राइम भी बढ़ रहा है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

1 week ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

3 months ago