पिछले कई दिनों से जिले में क्राइम का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। जिसके चलते लोगों के दिलों में डर बैठा हुआ है। इसी वजह से जब शुक्रवार की सुबह एनआईटी दशहरा ग्राउंड में एक युवक लेटा हुआ था।
तो लोगों को लगा उसके साथ भी कोई घटना घटित हुई है। लेकिन उस व्यक्ति की मृत्यु किस कारण हुई है। यह पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह एनआईटी टीम में संदिग्ध हालत में एक युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवा दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नेहरू कॉलोनी निवासी सलीम सुबह के समय घर से सैर के लिए निकला था। लेकिन जैसे ही वह एनआईटी तीन नंबर दशहरा मैदान के पास पहुंचा। तो वहां वह लेट गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा उसकी मदद की गई।
सलीम ने स्थानीय लोगों से कहा कि वह उसके फोन से उसके पापा को फोन करके सूचना दे। कुछ समय के बाद उसके पिता उक्त स्थान पर पहुंचे, जहां पर सलीम लेटा हुआ था। सलीम की हालत गंभीर होने की वजह से उसको तुरंत यह ई एस आई सी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में लेकर गए।
जहां डॉक्टरों के द्वारा उसको मृतक घोषित कर दिया गया। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवा दिया।
एनआईटी तीन नंबर चौकी के इंचार्ज एसआई सोहनपाल ने बताया कि उनके द्वारा दशहरे मैदान के आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरे को चेक किया गया। जिसमें सलीम सुबह के समय अकेले सैर पर आता हुआ नजर आ रहा है और उसके बाद वह उक्त जगह पर लेट गया।
वही सलीम के पिता का कहना है कि वह कई दिनों से परेशान था। अन्य परिजनों का मानना है कि सलीम को दिल की बीमारी थी। एस आई सोनपाल ने बताया सलीम की मृत्यु किस वजह से हुई है। यह पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही बताया जा सकता है।
लोक सभा निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने कहा कि सही प्रशिक्षण लेने के उपरांत कार्य…
मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…
एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…
श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…
आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…
खट्टर सरकार ने आज राज्य के लिए आम बजट पेश किया इस दौरान सीएम मनोहर…