Categories: Entertainment

रणवीर सिंह की फ़िल्म ’83’ के बड़े परदे पर जल्द होंगे दीदार, देखे कब होगी रिलीज

सबके दिलो में अपनी जगह बनाने वाले ये सुपरस्टार अब आपको और इंतजार नहीं करवाएंगे। चुलबुले मिजाज वाले रणवीर सिंह इस साल एक नयी और जबरदस्त फिल्म के साथ आपका मनोरंजन करते दिखेंगे।

रणवीर सिंह की फ़िल्म '83' के बड़े परदे पर जल्द होंगे दीदार, देखे कब होगी रिलीज

यह फिल्म उनके करियर की यकीनन सबसे बेहतरीन फिल्म होने वाली है। क्रिकेट की दुनिया में एक ऐसा नाम जिसे हर शक्श पहचानता है, भारत में पहली बार क्रिकेट वर्ल्ड कप लाने का काम जिसने किया था उनकी बायोपिक रणवीर सिंह करने जा रहे है।

जी हा, हम बात कर रहे है क्रिकेट की दुनिया में उच्च एवं सम्मानीय दर्जा प्राप्त करने वाले कपिल देव की। रणवीर सिंह और क्रिकेट के फैंस को अब ज्यादा दिन इंतजार नहीं करना पड़ेगा क्योंकि इस फिल्म की रिलीज डेट आ चुकी है।

आपको बता दे रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म ’83 ‘ को इस साल जून में रिलीज किया जायेगा। इस फिल्म को कबीर खान ने डायरेक्ट किया है और कैलाश चौधरी द्वारा प्रोडूस किया गया है।

खास बात तो यह है की इस फिल्म में रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। शादी के बाद इन दोनों की यह पहली फिल्म होगी जिसमे ये दोनों साथ नजर आएंगे।

25 जनवरी 2021 को ’83 ‘ का फर्स्ट लुक रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा यूट्यूब पर शेयर किया गया जहां इस 56 सेकंड के फर्स्ट लुक ने चारो तरफ धमाल मचा दिया।

इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका में दिखेंगे तो वहीं दीपिका पादुकोण रोमी देव की भूमिका में नजर आएंगी साथ ही इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, ताहिर राज भसीन, चिराग पाटिल, हार्डी संधू, साहिल खट्टर, अम्मी विर्क जैसे स्टार्स शामिल होंगे।

रणवीर सिंह  इस फिल्म में मुख्य किरदार में दिखेंगे, जो 1983 के विश्व विजेता कप्तान कपिल देव का रोले प्ले करेंगे । सोशल मीडिया पर इस फ़िल्म से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी वायरल हो रही है।

1983 में जीते वर्ल्ड कप की कहानी में रणवीर सिंह को कपिल देव बना देखने के लिए उनके फैंस काफी एक्साइटेड है । अब देखना यह होगा कि इस साल रणवीर सिंह क्या धमाल मचाते है।

Written by – Aakriti Tapraniya

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

3 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago