स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन हरियाणा के द्वारा अपनी मांगों को लेकर डिप्टी सी एम ओ को दिया गया ज्ञापन

स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन हरियाणा के पदाधिकारियों ने आज विभिन्न मांगों को लेकर बीके अस्पताल स्थित सिविल सर्जन कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके उपरांत डिप्टी सिविल सर्जन डा. राजेश श्योकंद के मार्फत स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के नाम ज्ञापन सौंपा।

आज के प्रदर्शन में विशेष रूप से सर्व कर्मचारी संघ, हरियाणा के जिला सचिव बलवीर सिंह बालगुहेर, गुरचरण खाण्डिय़ा, वरिष्ठ कर्मी नेता श्रीनंद ढकोलिया, रघुबीर चौटाला, विजय चावला मौजूद थे।

स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन हरियाणा के द्वारा अपनी मांगों को लेकर डिप्टी सी एम ओ को दिया गया ज्ञापन


ज्ञापन में बताया कि पीएचसी, सीएचसी, उपमंडल व जिला अस्पताल सहित मेडिकल कालेज, पीआई व विश्वविद्यालय में 11 हजार से ज्यादा तृतीय व चतुर्थ श्रेणी पदों पर कार्यरत ठेका कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाला एकमात्र संगठन है।

इनमें मुख्यत: सिक्योरिटी गार्ड, सफाई कर्मचारी, वार्ड सर्वेट, पीयन, कुक, माली, धोबी, इलेक्ट्रिशयन, प्लम्बर, क्लर्क, कम्प्यूटर आपरेटर, फायरमैन, सीवरमैन, मेसन, कारपेंटर, हेल्पर, लिफ्टमैन, सुपरवाईजर, सीएसेएडी व जीएमटी आदि कर्मचारियों को हटाया जा रहा है। सरकार ने सभी कर्मचारियों को डीसी रेट के रोल पर रखे।


कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए सकसं के जिला सचिव बलवीर सिंह बालगुहेर ने स्वास्थ्य विभाग से ठेकाप्रथा खत्म कर सभी कर्मियों को विभाग पे-रोल पर लिया जाए। सिक्योरिटी गार्ड समेत सभी कच्चे कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा प्रदान की जाए।

श्रम आयुक्त की हिदायतें की कड़ाई से पालना की जाए। हटाए गए कर्मचारियों को वापिस नौकरी पर लिया जाए। समय पर वेतन का भुगतान किया जाए। ईपीएस व ईएसआई की सुविधा प्रदान की जाए। प्रिंसीपल एम्पलॉयर श्रम कानूनों की पालना सुनिश्चित करें।


ज्ञापन देने वालों में अन्य के अलावा बीके अस्पताल के प्रधान सोनू सोया, शीशपाल चिण्डालिया, सचिव किरण, नीरज ढकोलिया, रवि चिण्डालिया, रिन्कू, सन्नी, मोनू, टिंकू ढकोलिया सहित सभी सिविल अस्पताल के तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी मौजूद थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago