Categories: Faridabad

पेट्रोल- डीजल के बढ़ते दामों के बीच सब्जियों ने दिलाई राहत, कीमतों में आई गिरावट

पेट्रोल- डीजल के बढ़ते दामों ने जहां एक तरफ लोगों की जेब पर काफी असर डाला है वही सब्जियों के घटते दामों ने लोगों को थोड़ी राहत पहुंचाई है। पिछले दिनों के मुकाबले सब्जियों के दामों में काफी गिरावट दर्ज की गई है।

दरअसल, पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों ने लोगो की आर्थिक स्थिति पर काफी असर डाला है वही सब्जियों के घटते दामों ने लोगों को थोड़ी राहत दी है। सब्जियों के दामों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। जहां पहले प्याज, आलू, टमाटर व अन्य सब्जियों के दाम आसमान छू रहे थे वही अब सब्जियों के दाम काफी कम हुए हैं। ओल्ड फरीदाबाद सब्जी मंडी के आढ़ती प्रतीक ने बताया कि पिछले दिनों 5 किलो आलू की कीमत ढाई सौ रुपए थी वही अब आलू की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है और अब 5 किलो आलू की कीमत 40 हो गई है।

पेट्रोल- डीजल के बढ़ते दामों के बीच सब्जियों ने दिलाई राहत, कीमतों में आई गिरावट

उन्होंने बताया कि यह समय मंदी का चल रहा है जिस कारण से सब्जियों के दामों में भारी गिरावट आई है। प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च व अन्य सब्जियों के दाम में काफी गिरावट दर्ज की गई है। प्याज के दाम 35-40 रुपए प्रति किलो बिक रहे हैं व अन्य सब्जियों में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है।

वही सब्जी मंडी में आए ग्राहकों ने बताया कि सब्जियों के दाम कम होने से उन्हें काफी राहत मिली है। जब सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी हुई थी तब सब्जियों को खरीदने में भी सोचना पड़ रहा था वहीं अब दाम कम होने से काफी राहत मिली है। अब वह एक सब्जी की बजाय दो सब्जी बनाएंगे और रिश्तेदार आने पर तीन सब्जी बनाएंगे।

आपको बता दें कि पिछले लगातार 11 दिनों से पेट्रोल और डीजल के दामों में काफी बढ़ोतरी हुई है जिससे लोग काफी परेशान है। दामों में बढ़ोतरी होने से उनकी जेब पर भी इसका असर पड़ा है वही अब सब्जियों के दाम कम होने से लोगों को थोड़ी राहत मिली है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago