HPPI और Goodyear Tyres ने मिलकर 2 स्कूलों का कायापलट कर, दिया मानवता का प्रमाण-

हाल ही में HPPI अर्थात Humana People To People India और Goodyear Tyres ने मिलकर दो प्राइमरी स्कूलों को एक नया रूप दिया है|

हाल ही में HPPI ने Goodyear Tyres के साथ मिलकर फ़रीदाबाद और बल्लभगढ़ के दो प्राइमरी स्कूलों का Re-Development प्रोजेक्ट पूरा किया है, जो की बहुत ही गर्व की बात है|

HPPI और Goodyear Tyres ने मिलकर 2 स्कूलों का कायापलट कर, दिया मानवता का प्रमाण-

क्या था HPPI और Goodyear Tyres का Re-Development प्रोजेक्ट?

बता दें कि यह प्रोजेक्ट जनवरी 2020 में शुरू हुआ था| जब फ़रीदाबाद और बल्लभगढ़ के दो प्राइमरी स्कूल बहुत ही खराब स्थिति में पाए गए| उस समय दोनों स्कूलों में पीने के पानी, बैठने व पढ़ने के लिए बेंच, पुस्तकालय, खेलने के लिए मैदान और साधन जैसी सभी जरूरी सुविधाओं का अभाव था|

माना जाता है कि पढ़ने के लिए वातावरण अच्छा हो यह बहुत जरूरी है, परंतु जहां जरूरी सुविधाओं का अभाव हो वहाँ वातावरण कैसे अच्छा हो सकता है| इसी बीच दोनों स्कूलों के वातावरण को अच्छा बनाने और स्कूल में हर जरूरी सुविधाओं को उपलब्ध कराने का बीड़ा HPPI और Goodyear Tyres ने उठाया और हाल ही में यह प्रोजेक्ट पूरा चुका है जिसके परिणाम कुछ इस प्रकार हैं कि आज दोनों स्कूलों में RO का पानी, उचित लाइटिंग की व्यवस्था, उचित बैठने की व्यवस्था, उचित मात्रा में क्लास रूम, हरा-भरा खेल का मैदान, शिक्षा से संबन्धित सुविचारों व मेप्स से सुसज्जित दीवारें और डिजिटल क्लास रूम जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं| यह सभी सुविधाएं विद्यार्थियों को पढ़ने और भविष्य में आगे बढ़ने के लिए अत्यंत लाभदायक एवं जरूरी हैं|

जानते हैं HPPI के बारें में-

बता दें कि Humana People To People India एक विकास संगठन है, जो गैर-लाभकारी कंपनी के रूप में पंजीकृत है| HPPI एक गैर-राजनीतिक, गैर-धार्मिक संगठन है, जो समग्र विकास के लिए काम कर रहा है|

अब तक , HPPI ने विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय, निजी और सार्वजनिक भागीदारों के साथ साझेदारी में पूरे देश में 140 से अधिक परियोजनाओं को लागू किया है| HPPI वर्तमान में राजस्थान, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, झारखंड, तेलंगाना, तमिलनाडु और दिल्ली राज्यों में 50 से अधिक परियोजनाओं को लागू करने जा रहा है|

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago