Categories: Press Release

घर से लापता 13 वर्षीय नाबालिक लड़की को पुलिस टीम ने जोधपुर राजस्थान से किया बरामद

पुलिस टीम थाना सेक्टर 7 ने सराहनीय कार्य करते हुए फरीदाबाद एरिया से लापता हुई एक लड़की को राजस्थान के जोधपुर से बरामद करने में सफलता हासिल हुई है।

प्रभारी थाना सेक्टर 7 ने जानकारी देते हुए बताया कि फरीदाबाद सेक्टर 9 में रहने वाले लड़की के परिजनों ने दिनांक 18 फरवरी 2021 पुलिस को सूचना दी थी कि उनकी 13 वर्षीय नाबालिक लड़की घर से गायब हो गई है।

घर से लापता 13 वर्षीय नाबालिक लड़की को पुलिस टीम ने जोधपुर राजस्थान से किया बरामद

जिस पर 363, 366 ए आईपीसी के तहत थाना सेक्टर 7 में तुरंत मामला दर्ज कर नाबालिग लड़की की तलाश शुरू की गई थी।

प्रभारी थाना सेक्टर 7 ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि फरीदाबाद से गायब हुई लड़की राजस्थान जोधपुर में है जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने राजस्थान जोधपुर पहुंच कर वहां से नाबालिग लड़की को बरामद किया है।

आज सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को सेक्टर 9 में रहने वाले उसके परिजनों के हवाले कर दिया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago