Categories: Faridabad

मेट्रो पिलर्स पर शौच करने को मजबूर लोग, नही है शौचालय की व्यवस्था

फरीदाबाद के मेट्रो पिलर्स इन दिनों शौचालय में तब्दील हो चुके हैं। शौचालय के अभाव में लोग मेट्रो पिलर्स पर शौच करने को मजबूर है। जिले में कई जगहों पर शौचालय की व्यवस्था नहीं है जिसको लेकर लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

दरअसल, बदरपुर बॉर्डर बाईपास रोड पर एक भी शौचालय नहीं है जिसकी वजह से ऑटो चालकों वे रिक्शा चालक है के साथ-साथ आमजन को भी खुले में और मेट्रो पिलर्स पर शौच करना पड़ता है। ऑटो यूनियन आम लोगों के द्वारा कई बार इस विषय पर शिकायत की जा चुकी है परंतु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है।

मेट्रो पिलर्स पर शौच करने को मजबूर लोग, नही है शौचालय की व्यवस्था

आपको बता दे कि बदरपुर बॉर्डर बायपास रोड जिले के व्यस्त सड़कों में से एक है और यहां प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोगों का आना जाना होता है ऐसे में शौचालय ना होना लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। शौचालय की व्यवस्था ना होने से पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

फरीदाबाद ऑटो रिक्शा यूनियन के प्रधान शिवकुमार का कहना है कि इस ऑटो स्टैंड पर हजारों की संख्या में लोगों का आवागमन होता है। इस बारे में क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ साथ नगर निगम के अधिकारियों को भी कई बार सूचित किया जा चुका है परंतु कोई कार्यवाही नहीं होती है।

वहीं नगर निगम के एसडीओ बासुपाल का कहना है कि इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है हालांकि जांच करवा कर शौचालय की व्यवस्था की जाएगी।

आपको बता दें कि यह ऑटो स्टैंड वार्ड नंबर 22 में आता है जहां के स्थानीय पार्षद जितेंद्र यादव है। उन्होंने बताया कि बाईपास रोड ऑटो स्टैंड के पास टॉयलेट की आवश्यकता है। निगम अधिकारियों से इस विषय में बात की जाएगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago