Categories: CrimeFaridabad

सड़क हादसे में दो लोगों की गई जान, पुलिस जुटी जांच में

जिले में आए दिन एक्सीडेंट के चलते किसी ना किसी की मृत्यु हो जाती है। लेकिन उसके बावजूद भी अन्य लोग इससे कोई सीख नहीं लेते हैं। ऐसा ही एक मामला रविवार को देखने को मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर 28 मेट्रो स्टेशन के पास सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। वही दूसरा हादसा बाईपास सराय ख्वाजा में हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डबुआ कालोनी निवासी जितेंद्र यादव दिल्ली की किसी फैक्ट्री में काम करते हैं।

सड़क हादसे में दो लोगों की गई जान, पुलिस जुटी जांच में

वह सुबह के समय मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। जैसे ही वे नेशनल हाईवे के सेक्टर 28 मेट्रो स्टेशन के सामने से गुजर रहे थे। तभी तेज रफ्तार से आने वाली सैंट्रो कार ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।

टक्कर लगने की वजह उसको गंभीर चोट आई। जिसके बाद स्थानीय लोगों व पुलिस प्रशासन के द्वारा उनको उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में लेकर गए। जहां डॉक्टरों के द्वारा उनको मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

कार चालक का नाम मोहित बताया जा रहा है वह खेड़ी गांव का रहने वाला है। वही दूसरा हादसा बाईपास सराय खालसा क्षेत्र में हुआ है। जानकारी के अनुसार बदरपुर बॉर्डर दिल्ली निवासी महेश ने बताया कि नारायण उर्फ नरेंद्र सेक्टर 37 फरीदाबाद के किसी अस्पताल में अपने किसी परिजन का हाल चाल पूछने के लिए गए था।

जब वह हाल-चाल पूछ कर वापस पैदल आ रहे था। तभी बाईपास पर तेज रफ्तार से आ रही कार ने नरेंद्र को टक्कर मार दी।

टक्कर लगने की वजह से नरेंद्र को काफी गंभीर चोटे आई। जिसको उपचार के लिए तुरंत अस्पताल में लेकर गए। जहां डॉक्टरों के द्वारा उसको मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने मुकेश की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago