पॉश इलाका हो या कोई आम कॉलोनी, हर जगह गंदगी से गुलज़ार रहती हैं स्मार्ट सिटी की गली

जिले में गंदगी के साथ – साथ कई समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। लोगों में काफी निराशा का माहौल है। स्मार्ट सिटी में वो रह कर भी स्मार्ट नहीं खुद को बोल पा रहे हैं। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के पॉश सेक्टर 21 डी के पास इंदिरा एंक्लेव की गलियों में सीवर का पानी जमा होने से स्थानीय लोगों का जीना मुहाल हो गया है।

यह हाल सब एक ही इलाके के नहीं बल्कि काफी जगहों के हैं। बहुत जगहों पर तो कूड़े का ढेर भी लगा रहता है। आलम यह है की गलियों में पानी का बहाव ज्यादा होने से लोगों के घरों में भी पानी जाता है।

Image result for सीवर के गंदे पानी

अगर सोचा जाए तो स्मार्टनेस के नाम पर फरीदाबाद में कूड़ा – कचरा सीवर का पानी, गंदगी, बदबू के अलावा क्या है। शायद कुछ नहीं। आवाजाही करने के लिए लोगों को गलियों में ईंटे रखनी पड़ती हैं। यह स्थिति बुजुर्ग बच्चों और महिलाओं के लिए ज्यादा पीड़ादायक बनी हुई है। लोगों का आरोप है कि नगर निगम के अधिकारियों को अनेक शिकायत की जा चुकी है मगर उनकी बात सुनने को कोई तैयार नहीं है।

आम जनता हर तरफ से पिस जाती है। अधिकारी सुनते नहीं, मंत्री भूल जाते हैं। सीवर की सफाई करने के लिए कोई भी कर्मचारी यहां नहीं पहुंचता है। 1 महीने से ज्यादा समय से इस समस्या से लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि गंदगी की वजह से उनकी सेहत के साथ-साथ कारोबार पर भी असर पड़ रहा है।

जिले में मार्च में स्वच्छता सर्वेक्षण होना है। लेकिन जिस प्रकार के हालात दिखाई दे रहे हैं उस से लगता नहीं कि कुछ अच्छे रैंक मिलेंगे फरीदाबाद को। यहां मकान मालिकों ने बताया कि गलियों में हर वक्त सीवर का पानी भरा रहने की वजह से किरायदार भी मकान खाली करके जा रहे हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago