Categories: Government

अब हादसों पर लगेगी लगाम जब हरियाणा रोडवेज चालकों को होगी इस बात की मनाही

आए दिन हरियाणा रोडवेज वाहन चालकों की लापरवाही का खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा था। इतना ही नहीं हादसों को भी न्योता दे रहे रोडवेज वाहन चालक सुधरने का नाम ही नहीं ले रहे थे।

जिसके बाद आप रोडवेज हुआ कि राज्य कार्यकाल की तरफ से पत्र जारी हुए हैं और वाहन चालकों को सख्त निर्देश देते हुए अब बस चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना अवरुद्ध कर दिया गया है।

अब हादसों पर लगेगी लगाम जब हरियाणा रोडवेज चालकों को होगी इस बात की मनाही

सभी रोडवेज जीएम को भेजे गए पत्र में इस बात का स्पष्टीकरण करते हुए कह दिया गया है कि अगर चालक मोबाइल फोन बस चलाते वक्त इस्तेमाल करता है या फिर परिचालक मोबाइल फोन पर बात करवाता है तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

जानकारी के मुताबिक उक्त विभाग की ओर से ये आदेश 18 फरवरी को जारी कर इस संबंध में चेकिंग स्टाफ को भी निर्देश देते हुए कहा गया है कि बसों की चेकिंग के दौरान वो इस बात पर भी ध्यान दें कि चालक फोन का इस्तेमाल तो नहीं कर रहा।

कई बार यह भी दृश्य को मिले है कि कई बार हरियाणा रोडवेज के चालक बस चलाते वक्त फोन का इस्तेमाल करते हैं जो कि कभी-कभी हादसों का कारण भी बनता है | वहीं दूसरी तरफ लोगों ने मांग की है कि ड्यूटी के दौरान चालक और परिचालक वर्दी भी पहन कर अवश्य रखें।

विभाग का मानना है कि उनके लिए उनके मुसाफिरों की सुरक्षा सर्वोपरि है ऐसे में इनकी सुरक्षा का कार्य भार अपने कंधों पर लेने वाले वाहन चालकों को भी जरूरी है कि वह अपना कार्य पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करें।

अपने परिवर्तन को लेकर विस्तार से जानकारी देते हुए जीएम अजय गर्ग ने बताया कि विभाग की तरफ से पत्र जारी कर ऐसे आदेश जारी किए गए हैं| उन्होंने सभी चालकों और परिचालकों को ड्यूटी के समय मोबाइल का प्रयोग न करने के आदेश दिये हैं |

हाल ही में एक वीडियो भी सामने आया था जब चालक बस चलाते वक्त मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा था । ऐसे मामले फिर से सामने ना आएं इसके लिए अधिकारी निगरानी रखेंगे ।

यही कारण है कि अब हरियाणा सरकार आमजन की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरत रही है ताकि भविष्य में किसी प्रकार की अनहोनी से पहले ही वाहन चालकों को चेताया जा सके।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago